Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  प्रत्याशी द्वारा प्रलोभन स्वरुप स्वयं के खर्चे से बनाई जा रही रोड  24 घंटे में पूर्ण हुई लाखों की आधा किलोमीटर रोड  प्रत्याशी के भाई की लगी थी जे.सी.बी. मशीन 

मंडला – चल रहे पंचायत चुनाव में प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए अपना धन बल लगा रहे हैं I 13 साल तक पद पर रहे तब जनता की सुध नहीं ली गई और अब वोट पाने के लिए 24 घंटे में एक ग्रेवल रोड बना दी गई I ये मामला मंडला जनपद की ग्राम पंचायत उमरिया के पोषक ग्राम छीन्द टोला का है I यहाँ पर ग्रेवल रोड बना दी गई स्थानीय बसोरी लाल मरकाम एवं सावन मरकाम द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि चुनाव लड़ने वाले शैलेश मिश्रा द्वारा दिनांक 13-06-22 से मुर्रम गिरा कर रोड बनाई जा रही है I मौके पर कार्य कर रही जे.सी.बी.मशीन के ड्राइवर से पूंछा गया कि ये मशीन किस की है तब बताया गया राजेन्द्र मिश्रा की है I विदित हो कि राजेन्द्र मिश्रा जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी शैलेश मिश्रा के सगे भाई हैं I रोड निर्माण के सम्बन्ध में जब सहायक सचिव रामकुमार वरकडे से पूंछा गया तब वह हाथ जोड़ कर यह कहते हुए मौके से भाग गए कि मुझे इस मामले में मत फसाओ और इसी सम्बन्ध में जब मंडला जनपद पंचायत के सी.ई.ओ.के.के.पांडे से.पूंछा गया तो उन्होंने बताया इस समय ग्रेवल रोड बनाने का प्रावधान नहीं हैं मुझे उक्त निर्माण की जानकरी नहीं है I ये रोड पंचायत के द्वारा नहीं बनाई जा रही I अब सवाल खड़ा होता है कि क्या ये व्यक्ति पद पाने के बाद शासन प्रशासन का उपयोग कर अपना धंधा करते रहते हैं , जनता के नहीं सुनते सिर्फ चुनाव के समय लाखो की रोड स्वयं के खर्चे से बना देते हैं आखिर इनके पास इतना पैसा कहाँ से आया है I जाहिर है कि जीतने के बाद इस रोड का खर्च पंचायत से उल्टा सीधा करके निकाल लेंगें I तस्वीरें उक्त निर्माण की पुष्टी कर रही हैं अब देखना है निर्वाचन आयोग क्या संज्ञान में लेता है I यद्यपि प्रत्याशी शैलेश मिश्रा इस काम से अपने आप को अलग कर रहे हैं इनका कहना है कि ये रोड मैं नहीं बनवा रहा हूँ ये गाँव वाले खुद बनवा रहे हैं I यहाँ फिर सवाल खड़ा होता है गाँव वाले इतने सक्षम होते तो ये रोड कई साल पहले बन गई होती I

Related posts

वन अधिकार प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा

Reva India News

दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा, झूलापुल से सूरजकुंड तक का मार्ग  विगत पांच दिन के अंदर दो बड़े एक्सीडेंट, संबंधित कुंभकर्णी निंद्रा में

Reva India News

“नए आपराधिक कानून को एक वर्ष पूर्ण, नए आपराधिक कानून तकनीक आधारित पारदर्शी न्याय प्रणाली की ओर सार्थक कदम” मंडला पुलिस- जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, सबके लिए त्वरित न्याय की अवधारणा पर आधारित हैं नये आपराधिक कानून

Reva India News

Leave a Comment