Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 जुलाई 2022

कलेक्टर ने किया सारणीकरण कार्य का निरीक्षण

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को जिले के सभी विकासखंडों में सारणीकरण का कार्य किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मंडला जनपद के अंतर्गत सेमरखापा शिक्षा परिसर में किए गए सारणीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्राँग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार अलग-अलग कक्षों में किए जाने वाले सारणीकरण कार्य का अवलोकन किया। निर्देशानुसार जिले के सभी जनपदों में 14 जुलाई को प्रातः जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्राँग रूम खोले गए एवं निर्धारित समयानुसार सारणीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत मंडला के सदस्य पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सारणीकरण के पश्चात जनपद पंचायत मंडला के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों में निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-1 से श्रीमती पांचो बाई पदम/रामफल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 से शिवदयाल कुलस्ते/दामोदर सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-3 से शम्भू सिंह/स्व. आशाराम सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-4 से अजय पुष्पलता चंद्रवंशी/अजय चंद्रवंशी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-5 से अजीत भीषम सिहानी/भीषम सिहानी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-7 से विनोद चौरसिया/मिट्ठू लाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-8 से अम्बेश्वरी बैरागी/महेश बैरागी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-9 से संतोष सोनू भल्लावी/स्व. रामलखन भल्लावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-11 से श्री रंगीलाल मरावी/श्री मूरत लाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-12 से विमला बाई/पंडित, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-13 से जमना टेकचंद्र पन्द्रो/टेकचंद्र पन्द्रो, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-14 से हरेन्द्र कुमार मसराम/कृष्णलाल मसराम, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-15 से पवन सिंह उईके/स्व. बलदेव सिंह उईके, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-16 से सुमतिया बाई भांवरे/मदन लाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-18 से संदीप सिंगौर (बोरिया वाले)/दिलीप सिंगौर, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-19 से प्रकाश छंगेलाल पटेल/छंगेलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-20 से सीमा अरूण सिंगौर/अरूण, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-22 से नारायण/उवत, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-23 से आराधना चौरसिया/किशोर, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-24 से अर्चना बाई/उमेश कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-25 से वंदना चक्रवर्ती/राजाराम चक्रवर्ती निर्वाचित हुए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी जनपद पंचायत मंडला ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से लक्ष्मी परस्ते पति चेतराम परस्ते, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से पुष्पलता पट्टा पति दियाली पट्टा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से सुनीता परते पति श्री हृदयसिंह परते तथा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-21 से अनिता पति जयप्रकाश निर्विरोध रूप से जनपद पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

 

 

म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2022 के लिए पंजीयन प्रारंभ

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि सचिव म.प्र. शासन पर्यटन विभाग भोपाल द्वारा प्रदेश के समृद्धि शाली टूरिज्म परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से छात्रों को अवगत कराने तथा पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उददेश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त 2022 को किया जाना संभावित है जिसमें पर्यटन क्विज 2022 के लिए प्रतिभागी टीम विद्यालयों का पंजीयन कार्य 6 जुलाई 2022 से 5 अगस्त 2022 तक कार्यालय समय में जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कार्यालय द्वारा किये जाने संबंधी निर्देश, ताकि पंजीयन कार्य सम्पादित हो सके। जिला स्तर पर अधिक से अधिक स्कूलों के पंजीयन, क्विज प्रतियोगिता 2022 का जिलों में प्रचार-प्रसार किये जाने विषयक निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सके।

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          जिले में इस वर्ष एक जून से 14 जुलाई के दौरान 316 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 294.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 21.5 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को नैनपुर में 19.5 मि.मी., बिछिया में 8.2 मि.मी., घुघरी में 11.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 14 जुलाई को 9.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

अभ्यर्थियों के लिए सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा से संबंधित आवश्यक जानकारी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के कार्यों को संपन्न कराने के लिए चयनित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय सारणीकरण का कार्य 15 जुलाई 2022 को प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। सारणीकरण कार्य के दौरान अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता उनके लिए निर्धारित किए गये स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को अपना परिचय पत्र धारण करना अनिवार्य है, परिचय पत्र के अभाव में उन्हें सारणीकरण कार्य के दौरान परिसर, कक्ष में प्रवेश देने से वंचित किया जा सकता है।  जिला स्तरीय सारणीकरण के कार्य हेतु 15 जुलाई 2022 को प्रातः 9 बजे स्ट्रांग रूम खोला जायेगा। जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम खुलने के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे।

 

प्रतिबंधित सामग्री –

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सारणीकरण स्थल पर मोबाईल, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, पान, गुटखा, धूम्रपान वर्जित है, जिसका सभी के द्वारा विशेष ध्यान रखा जाये। सारणीकरण का कार्य पूर्ण शुद्धता से पूर्ण करने के लिए यह आवश्यक है कि कार्य पर नियोजित कार्मिकों के कार्य में व्यवधान उत्पन्न न किया जाये। अतः सभी अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता इसका विशेष ध्यान रखेंगे तथा सम्पूर्ण कार्य के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

पंचायत निर्वाचन में मीडिया के प्रवेश एवं कव्हरेज के लिए दिशा-निर्देश

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के समय निर्धारित स्थलों में प्रवेश एवं कव्हरेज संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के लिए निर्धारित स्थलों पर आने-जाने की व्यवस्था, संबंधित पासधारी संवाददाता व मीडिया प्रतिनिधि को स्वयं ही करनी होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रवेशपास प्राप्तकर्ता मीडिया प्रतिनिधियों से कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

 

 

 

 

 

 

 

एकलव्य परिसर सेमरखापा में होगी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम घोषणा

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के कार्यों को संपन्न कराने के लिए स्थलों का निर्धारण कर आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के तहत जिला पंचायत सदस्य पद के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के लिए एकलव्य विद्यालय परिसर सेमरखापा मंडला निर्धारित किया गया है। सेमरखापा के एकलव्य परिसर में प्रातः 9 बजे स्ट्राँग रूम खोला जाएगा तथा प्रातः 10:30 बजे से सारणीकरण का कार्य प्रारंभ होगा।

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत बिछिया के सदस्य पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत बिछिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सारणीकरण के पश्चात जनपद पंचायत बिछिया के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों में निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-1 से आरती भांवरे/दुर्गेश भांवरे, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 से मीना परते/शिवप्रसाद परते, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-3 से अर्चना/दिनेश, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-4 से जानकी/मनीष पुष्पकार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-5 से आलोक दीक्षित/उमाकांत दीक्षित, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-6 से परमानंद/रूमलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-7 से महेन्द्र पटैल/पुरूषोत्तम पटैल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-8 से सुरजीत/महेश, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-9 से पी मुर्गन ठाकुर/आर पाण्डेयन, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-10 से प्रसून पारूल पांडे/प्रदीप कुमार पांडे, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-11 से सुकना उईके/संतोष उईके, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-12 से रेखा बाई उईके/गुलाब सिंह उईके, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-13 से रागनी परते/राजकुमार परते, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-14 से मेवालाल धुर्वे/धरमलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-15 से सुंदर लाल कुम्हरे/रामसिंह कुम्हरे, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-16 से नीलकंठ/देवलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-17 से रेखा बाई मलगाम/रूपसिंह मलगाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-18 से मुन्नालाल मरावी/मंगलू सिंह मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-19 से सरस्वती धुर्वे/आत्माराम धुर्वे, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-20 से सरिता उईके/हेमसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-21 से रश्मि राय/अनिल कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-22 से सुशीला/शिवचरण चौधरी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-23 से प्रेमलाल मरावी/छोटेलाल मरावी निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत बीजाडांडी के सदस्य पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

          रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत बीजाडांडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सारणीकरण के पश्चात जनपद पंचायत बीजाडांडी के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों में निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-1 से ईशारानी झिकराम/सचिन सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 से विजेन्द्र यादव (मोन्टू)/मांगन लाल यादव, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-3 से श्रीमती करिश्मा राजेन्द्र पट्टा/राजेन्द्र कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-4 से राजेन्द्र पट्टा/सुकल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-5 से समईलाल/फूलसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-6 से रविशंकर नरेती/सुंदरलाल नरेती, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-7 से सुखवती वरकड़े/बिहारीलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-8 से बबीता कुलस्ते/सुभाष कुलस्ते, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-9 से मुकेश कुमार धुर्वे/कालूराम, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-10 से ग्यानवती वरकड़े/लम्मू, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-11 से सोनम संदीप नामदेव/संदीप कुमार नामदेव, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-12 से मदन वरकड़े/कजल सिंह निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

जनपद पंचायत नैनपुर के सदस्य पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

            रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत नैनपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सारणीकरण के पश्चात जनपद पंचायत नैनपुर के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों में निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-1 से राजाराम मर्सकोले/भंगीलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 से जानकी टेकचंद परते/टेकचंद, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-3 से ओमवती/चैनसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-4 से उदयसिंह वट्टी/मेर सिंह वट्टी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-5 से पुष्पा बसंत मरावी/बसंत कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-6 से पूनम जितेन्द्र सिंह (जित्तू राजपूत)/जितेन्द्र सिंह राजपूत, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-7 से उजयारी बाई मेहरा/रतिराम, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-8 से अमरेन्द्र सिंह राजपूत (पप्पू पटेल)/उत्तम सिंह राजपूत, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-9 से धन्नू लाल कुर्वेती/ओमकार कुर्वेती, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-10 से बीरबल परते/अमरलाल परते, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-11 से भागवती मरावी/प्रदीप कुमार मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-12 से साधना ठाकुर/जागेश्वर, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-13 से लोंगवती संतकुमार साहू/संतकुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-14 से जागृति उईके/शंकरलाल उईके, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-15 से सेवती बाई कांवरे/फागूलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-16 से लालजू सिंह मर्सकोले/झाडू लाल मर्सकोले, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-17 से उमा डेलनसिंह ठाकुर/डीलन सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-18 से प्रीति बाई मरावी/कत्तू सिंह मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-19 से चंद्रकांत सिंगौर/सुंदरलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-20 से निशा रणजीत उईके/रणजीत, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-21 से रितेश कुमार उईके/रामकिशोर उईके, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-22 से राजकुमार मर्सकोले/बालाराम मर्सकोले, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-23 से सत्येन्द्र कुमार (गोलू)/अमृत लाल निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत निवास के सदस्य पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

            रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत निवास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सारणीकरण के पश्चात जनपद पंचायत निवास के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों में निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-1 से घनश्याम सूर्यवंशी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 से अनूप सिंह वरकड़े, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-3 से सोनकली मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-4 से झनक सिंह मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-5 से अंजनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-6 से रमिया, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-7 से मंजुलता, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-8 से रॉबिन अशोक बड़गैया, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-9 से मंजुरानी कुलस्ते तथा निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-10 से क्रांति सिंह मार्को निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत मवई के सदस्य पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

            रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत मवई से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सारणीकरण के पश्चात जनपद पंचायत मवई के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों में निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-1 से अमीता पट्टा/अशोक कुमार पट्टा, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 से मालकिन मरकाम/अमोल सिंह मरकाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-3 से मनसुख पट्टा/बंजारी लाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-4 से कस्तुरिया बाई मार्को/गंगा सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-5 से विजया/लवकुश, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-6 से गंगाराम मरावी/रामसिंह मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-7 से दीपा अशोक बघेल/अशोक कुमार बघेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-8 से सरस्वती मरावी/मूलचंद मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-9 से संजू बोरिया/श्री तुलाराम, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-10 से मनीषा प्रहलाद मरकाम/प्रहलाद, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-11 से इन्द्र नारायण बघेल/ज्ञानी प्रताप बघेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-12 से सुलोचना/सपूत दास, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-13 से सुशीला तेकाम/जगवीर सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-14 से हरेसिंह पन्द्रे/सन्यासी सिंह पन्द्रे, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-15 से अनंत सिंह राठोर/मेन सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-16 से सुखमन/पोहप सिंह निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत घुघरी के सदस्य पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी

 

मण्डला 14 जुलाई 2022

            रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत घुघरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सारणीकरण के पश्चात जनपद पंचायत घुघरी के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों में निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-1 से भारत/छोटेलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 से कलीराम धुर्वे/जीवन, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-3 से सेवकली बाई मरावी/कमलेश कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-4 से सविता मरावी/राजेश कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-5 से मुन्नी बाई/संतकुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-6 से सुनीता/सुनील, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-7 से शिवकुमारी मरावी/सुरेश कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-8 से नीरज मरकाम/बी.एस. मसराम, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-9 से अनीता मरकाम/गणेश प्रसाद, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-10 से इन्द्रवती/राजकुमार सोनवानी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-11 से सेवकराम/नोखेलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-12 से सिहारेलाल करचाम/सुक्कल सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-13 से कमलसिंह मरावी/फागूलाल मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-14 से पुष्पा अरविंद झारिया/संतोष कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-15 से मुकेश (मुकुल) मार्को/धनीराम मार्को, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-16 से जनिया बाई/सुखीराम मरावी निर्वाचित हुए हैं।

 

Related posts

प्रदेश के पूर्व क्षेत्र के जिलों में भी दुग्ध उत्पादन वृद्धि के प्रयास हों नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड दूध उत्पादन के क्षेत्र में करें मार्गदर्शन और सहयोग रू मुख्यमंत्री डॉ. यादव एनडीडीबी के साथ मध्यप्रदेश में डेयरी विकास के लिए हुआ करारनामा

Reva India News

अशासकीय विद्यालय नवीन व मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन 10 तक

Reva India News

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment