Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 नवम्बर 2022

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे फोटो निर्वाचक नामावली की समीक्षा

मण्डला 20 नवम्बर 2022

                21 नवंबर की शाम 5 बजे से जिला योजना भवन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की समीक्षा की जाएगी। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

 

 

 

 

 

 

 

पेसा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देने होगा ग्रामसभाओं का आयोजन

मण्डला 20 नवम्बर 2022

                पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक चरणबद्ध रूप से विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को बिछिया विकासखंड के गोपांगी, गंगोरा, छीरपानीजर, इमलिया रैयत, हर्राभाटजर, मोहगांव, डुडका, अहमदपुर, बंजी, अंजनिया, झिगराघाट, जगनाथर, दिवारा, लफरा, मांगा, बरबसपुर, चिल्फी, गदिया एवं उमरिया में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी। निवास विकासखंड के मेढी, खैरानी, झुरकी, पोंड़ी, भंवरदा एवं चरगांव में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी। घुघरी विकासखंड के बिसांधर, राम्हेपुर, कुंटीददरगांव, चुरिया, कचनारी, नाहरवेली, अमलीटोला एवं डूण्डी में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार मवई विकासखंड के पंचायत मवई अतरिया, बसनी, धनगांव माल, अंजनी, पिपरी रैयत, कोलमगहन, पिपरी माल, मझगांव, जमगांव, मेढा, घोंटा, मोतीनाला, नरहरगंज, खलौड़ी, चंदगांव, भिमौरी, बांदरवाड़ी, भानपुर, मोहगांव, बर्रई, नंदराम, सारसडोली, भाड़ा, इन्द्री, अमवार, समनापुर, कुम्हली, लालपुर, बीजा, पौंडीबहरमुडा, पखवार, मड़फा, चंदवारा रैयत, घुटास, मुड़ियारिचका, देवरीदादर, परसाटोला, परसेल, छपरतला, टिकरिया, सोढ़ा, सहजपुरी, सकवाह, केवलारीकला, सुरजपुरा, हर्राटोला, नेवसा, भीमडोंगरी, मनोरी, सिंघौरी एवं दाढ़ी में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

22 नवंबर को इन ग्रामों में होंगी ग्रामसभाएँ

 

पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 22 नवंबर को बिछिया विकासखंड के दरियागोंदी, जमुनिया, छीरपानी माल, डुंगरिया, नरेनीजर, खर्राझर, बघरौडी, सिमरिया वनग्राम, खामटीपुर, केवलारी, बगली, घटिया, कातामाल, आमाडोंगरी, ककैया, बोकर, पोंडी, कांसखेड़ा, मांद, बुंदेली, दुधारी एवं कन्हारी खुर्द में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। निवास विकासखंड के मनेरी, ताकवेली, कोहानी, भदारी, गडरा, भजिया, डाला, भलवारा, ग्वारा एवं हरदुली में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। घुघरी विकासखंड के साजपानी, दल्कागोपांगी, रेंहगी, भुडकुर, देवहारा, उर्वाही, कुसमी, बनिया, धोबावार, एरी एवं लाटो में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार मवई विकासखंड के पंचायत मवई अतरिया, बसनी, धनगांव माल, अंजनी, पिपरी रैयत, कोलमगहन, पिपरी माल, मझगांव, जमगांव, मेढा, घोंटा, मोतीनाला, नरहरगंज, खलौड़ी, चंदगांव, भिमौरी, बांदरवाड़ी, मोहगांव, बर्रई, नंदराम, सारसडोली, भाड़ा, इन्द्री, अमवार, समनापुर, लालपुर, बीजा, पखवार, मड़फा, चंदवारा रैयत, घुटास, मुड़ियारिचका, देवरीदादर, परसाटोला, परसेल, छपरतला, टिकरिया, सोढ़ा, सहजपुरी, सकवाह, केवलारीकला, सुरजपुरा, हर्राटोला, नेवसा, मनोरी, सिंघौरी एवं दाढ़ी में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

 

 

 

 

पिछड़ी जनजातियों के नाम मतदाता सूची में शतप्रतिशत दर्ज करें

मण्डला 20 नवम्बर 2022

                फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत दावे, आपत्तियों को प्राप्त करने का कार्यक्रम प्रारंभ है। इस कार्यक्रम की अवधि में प्रत्येक मतदान केन्द्र में बूथ लेवल ऑफिसर मतदान केन्द्रों पर बैठकर दावे, आपत्तियां प्राप्त करने के निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि उन क्षेत्रों में जहां मूलतः विशेष पिछड़ी जनजातियाँ निवासरत हैं पात्र व्यक्तियों के शत-प्रतिशत नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाना है। इस हेतु विशेष प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। मैदानी स्तर पर पदस्थ विभागीय कर्मचारियों को संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर से सम्पर्क कर जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनके नाम जोड़ने में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

शीत से बचाव के लिए जानकारी

मण्डला 20 नवम्बर 2022

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजनों को शीत से बचने एडवाईजरी जारी की है। जारी एडवाईजरी में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में शीत ऋतु में वातावरण का तापमान अत्यधिक कम होने व शीतलहर के कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरीत प्रभाव जैसे- सर्दी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाईपोथर्मिया, अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बढ़ सकती है। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है।

 

शीत से बचने के लिए क्या करें

 

शीत से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, घर में ठंडी हवा प्रवेश न हो इसलिए दरवाजे व खिड़की बंद रखें, सोते समय रजाई, कम्बल का उपयोग करें। फ्लू या बुखार, नाक बंद होने की स्थिति में घर से बाहर न निकलें, घर में रहें, आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक से परामर्श करें, गरम एवं ताजा भोजन, गर्म पानी का उपयोग करें, वृद्ध, बच्चे एवं गर्भवती माताओं का विशेष ध्यान रखें, लकड़ी का अलाव, सिगड़ी एवं रूम हीटर का उपयोग करें। शीतघात के दौरान यथासंभव घर के अंदर रहें और ठण्डी हवा बारिश बर्फ से संपर्क रोकने के लिये अनिवार्य होने पर ही यात्रा करें, शरीर को सूखा रखें, शरीर की गरमाहट बनाये रखने हेतु अपने सिर, गर्दन, कान, नाक को पर्याप्त रूप से ढकें, सूती एवं गर्म ऊनी कपड़े पहनें, शरीर की गर्मी बचाये रखने के लिए टोपी, मफलर तथा आवरण युक्त एवं जलरोधी जूतों का उपयोग करें, फेफड़ों में संक्रमण से बचाव हेतु मँुह एवं नाक ढक्कर रखें। स्वास्थ्यवर्धक गरम भोजन का सेवन करें, शीत प्रकृति के भोजन से दूर रहें। गरम तरल पदार्थ नियमित रूप से पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहे। रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता में वृद्धि के लिए विटामिन सी से भरपूर ताजे फल व सब्जियाँ खाएं। तेल, क्रीम, जेली या बॉडी क्रीम से नियमित रूप से अपनी त्वचा का मसाज करें। बुजुर्ग, नवजात शिशु तथा बच्चों का यथासम्भव अधिक ध्यान रखें क्योकि उन पर शीतऋतु का प्रभाव अधिक होता है। बच्चों व बुजुर्गों को टोपी मफलर, स्वेटर व गर्म कपड़े पहनाकर गर्म रखें। कमरे को गर्म करने के लिए कोयले का प्रयोग न करें, अगर कोयले व लकड़ी जलाना आवश्यक है तो रोशनदान का प्रयोग करें, बंद कमरे में कोयले को जलाना खतरनाक हो सकता है क्योकि यह कार्बन मोनोऑक्साईड जैसी जहरीली गैस पैदा करती है जो किसी की जान भी ले सकती है। अधिक समय तक ठण्ड में न रहें, शराब न पिएं, यह शरीर की गरमाहट को कम करता है। यह खून की नसों को पतला कर देता है, विशेषकर हाथों से जिसमें हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है, शीत में छतिग्रस्त हिस्सों की मालिश न करें, अचेतन अवस्था में किसी व्यक्ति को तरल पदार्थ न दें, शीतलहर, हाईपोथर्मिया से प्रभावित व्यक्ति को तत्काल चिकित्सीय सहायता प्रदान कराएं।

 

 

 

 

 

 

पशु के आवारा घूमने पर लगेगा अर्थदंड

मंडला 20 नवम्बर 2022

                प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशियों अथवा अन्य पशुओं को सार्वजनिक सड़कों अथवा स्थानों पर खुला छोड़ना अथवा बांधना जो कोई भी जानबूझकर अथवा उपेक्षापूर्वक करता है, जिसके कारण किसी व्यक्ति को क्षति होती है या संपत्ति को नुकसान होता है या लोक यातायात को बाधा पहुंचती है या संकटापन होता है या लोक न्यूसेंस कारित होता है, तो वह राज्य सरकार द्वारा विहित जुर्माने से दंडनीय होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मलेरिया एवं डेंगू से बचने के उपाय

मण्डला 20 नवंबर 2022

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि मच्छरों से फैलने वाली मलेरिया एवं डेंगू बीमारी से बचाव के लिए मच्छरों की पैदावार रोकने के कुछ सरल उपाय करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गडढों में मिट्टी भर दें। घर में रखी हुई नांद व छत पर टंकी में एकत्रित पानी में मच्छर पैदा होते हैं, इनको सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं व हमेशा ढक्कर रखें। ठहरे हुए पानी जैसे- कुओं, तालाब व अन्य जलाशयों में गम्बुजिया डालें। यह मछली मलेरिया फैलाने मच्छरों के लार्वा को खा जाती हैं। गम्बुजिया मछली स्वास्थ्य केन्द्र से मुफ्त प्राप्त की जा सकती है।

 

मच्छर के काटने से खुदको कैसे बचाएं

 

मलेरिया व मच्छर जनित बिमारियों से बचने के लिए सभी को, खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को, कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का ही प्रयोग करना चाहिए। मच्छरदानी या मच्छरनाशक के इस्तेमाल के बिना घर के बाहर न सोएं। घर के दरवाजों और खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें। निश्चित करें कि छिड़काव के समय घर के सभी कमरों में छिड़काव हो। छिड़काव के बाद कम से कम 3 महिने तक लिपाई, सफेदी और रंग-रोगन न करें। घरों में छिड़काव के समय सहयोग दें। किसी भी प्रकार के बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जांच कराएं।

 

डेंगू की पहचान, कैसे रहें सावधान तथा डेंगू के लक्षण

 

अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना। आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है। जी मचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकत्ते उभरना।

 

कैसे बचें

 

डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है। कही आपके घर में या आसपास पानी तो जमा नही है। जैसे कि कूलर की पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर इत्यादि, पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक्कर रखें, कूलर को खाली करके सुखा दें, यह मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे कपड़े पहनें जो बदन को पूरी तरह ढके। डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल ले सकते हैं। एस्पीन या इबुब्रेफेन का इस्तेमाल अपने आप न करें। डॉक्टर की सलाह लें। डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेटस की आवश्यकता नहीं पड़ती।

 

 

 

 

 

 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे फोटो निर्वाचक नामावली की समीक्षा

मण्डला 20 नवम्बर 2022

                21 नवंबर को दोपहर 1 बजे से जिला योजना भवन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की समीक्षा की जाएगी। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Related posts

परम्परागत माटी शिल्पियों को मिट्टी के दीपक एवं अन्य उत्पाद विक्रय की व्यवस्था कराने के निर्देश

Reva India News

फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला एवं जी.सी.ए. जबलपुर पहुंचे आज़ाद कप के सेमीफइनल में! 

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment