Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पिंडरई जैन मंदिर की चोरी का आरोपी गिरफ्तार* पिंडरई पुलिस , क्राइम ब्रांच व साइबर सेल को मिली सफलता

पिंडरई (मंडला) :– विगत 23 जून की रात्रि में पिंडरई नगर स्थित बड़ा जैन मंदिर से करीब 10 किलो चांदी व दान पेटी के करीब 1,50,000/- रू की चोरी के आरोपी *सुरेंद्र कुमार तिवारी पिता सुरेश कुमार तिवारी* आयु 43 वर्ष वर्तमान निवासी जय प्रकाश नगर अधारताल जबलपुर मूल निवासी मंझौली जबलपुर को पिंडरई पुलिस व क्राइम ब्रांच जबलपुर तथा साइबर सेल मंडला की संयुक्त टीम ने बजरंग नगर पाटन बायपास रोड जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पास से 26,407/- रू नगद चोरी में प्रयुक्त ब्लू कलर की बाइक होंडा एसपी शाइन, कटर, मोबाइल ,घड़ी ,हेलमेट जप्त कर लिया गया है आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने *घंसौर जिला सिवनी के नजदीक खमरिया* ग्राम के *दुर्गा मंदिर* में भी चोरी किया था वह दूरदराज के गांवों में स्थित मंदिरों को ही अपना निशाना बनाता है आरोपी बड़े ही शातिराना अंदाज में पहले रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देता है आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह दूरदराज क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल होता है और फिर अपना टारगेट फिक्स करता है आरोपी का जबलपुर में नए मकान का निर्माण चालू है जांच पड़ताल से ज्ञात हुआ कि आरोपी के प्राय: सभी रिश्तेदार पुलिस विभाग में पदस्थ हैं पिता फॉरेस्ट विभाग मे डिप्टी रेंजर पद से रिटायर हो चुके हैं तथा ससुर भी पुलिस विभाग में सेवाएं दे चुके हैं आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है पुलिस की संयुक्त टीम में नैनपुर टी आई डीपी नगपुरे , पिंडरई पुलिस चौकी प्रभारी मानिक पटले , एसआई निधि नेमा, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश बघेल, आरक्षक प्रतिभा बघेल, कंकुल नगपुरे , साइबर सेल मंडला व क्राइम ब्रांच जबलपुर की सराहनीय भूमिका रही है

Related posts

कलेक्टर ने सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं से की चर्चा

Reva India News

डायरिया रोको अभियान: जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment