जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी में ड्यूटी लगाई गई
मंडला 8 अक्टूबर 2023
अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मंडला ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु पेड न्यूज, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक सोनल सिडाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घुघरी, अनादि वर्मा प्रभारी अधिकारी जनपसंपर्क विभाग, सुरेश भटेरे एवं सूर्यचंद बघेल साइबर सेल, रजनीश मिश्रा, दुर्गावती सालाम एवं एडमोन लाकरा प्रोफेसर रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला, संदीप मोदी लेखापाल जिला पंचायत मंडला, पंकज मिश्रा लेखापाल ई-गवर्नेंस जिला पंचायत मंडला, श्यामा धुर्वे सहायक ग्रेड-2 जनसंपर्क कार्यालय मंडला, कृष्ण कुमार ताम्बे भृत्य जनसंपर्क कार्यालय मंडला एवं धनेश्वर रजक भृत्य सर्वशिक्षा अभियान मंडला की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त आदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा दिनांक से प्रभावशील रहेगा।

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
मंडला 8 अक्टूबर 2023
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास जिला मंडला ने ग्राम पद्दीकोना निवासी स्व. सोनाराम पिता लम्मू की 23 जुलाई 2023 को सर्पदंश से मुत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारसान लम्मू पिता अचलू को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की राशि स्वीकृत की है। उक्त राशि आरबीसी 6-4 के तहत प्रदान की गई है।

शहीद वनकर्मियों के आश्रितों को अनुग्रह राशि 25 लाख मिलेगी
मंडला 8 अक्टूबर 2023
राज्य शासन के आदेश अनुसार वन सुरक्षा के दौरान शहीद वनकर्मियों के आश्रितों को 25 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत करने के आदेश अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को जारी किये गये।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में शहीद वनकर्मियों के आश्रितों को 10 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दिया गया है।

मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता: मुख्यमंत्री श्री चौहान
प्रदेश में जनसेवा का यज्ञ चल रहा है
हमने गरीब-किसान को उनका हक दिया है
मुख्यमंत्री ने बुधनी के जहाजपुर में 10 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती जमुना बाई का किया सम्मान
जहाजपुर, बुधनी में किया जनसंवाद
मंडला 8 अक्टूबर 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है, भैया और मामा बनकर ही मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। मेरा प्रदेशवासियों से अद्भुत रिश्ता है। बहनों की जिंदगी बदलना, बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर इंतजाम, युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने और बीमारी में इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता, वरिष्ठजनों की तीर्थ-यात्रा का इंतजाम, किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिलाना, उनके लिए समय पर खाद की व्यवस्था और हर गरीब के रहने के लिए जमीन के पट्टे की व्यवस्था करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं चैन की नींद लेने मुख्यमंत्री नहीं बना था, मैंने कभी भी 24 घंटे में 4 घंटे से ज्यादा नींद नहीं ली, जनता की जिंदगी बदलना ही मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम जहाजपुर (बुधनी) में जन- संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय निवासी श्रीमती जमुना बाई को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जब पहली बार विधायक के चुनाव के लिए जनसम्पर्क कर रहे थे, तब श्रीमती जमुना बाई ने उन्हें चुनाव लड़ने में अपने योगदान और सहयोग के रूप में 2 रूपए भेंट करते हुए, सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया था।

ग्रामीण विकास के लिए निर्माण कार्यों का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 10 करोड़ रूपये से अधिक के निर्माण और विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। इसके अंतर्गत ग्राम बायां में 2 सामुदायिक भवन और 2 करोड़ 49 लाख रूपये की लागत से बनने वाली रिटेनिंग वॉल, मट्ठा गांव में पंचायत भवन, मांगलिक भवन, ग्राम मरहानपुर में मांगलिक भवन और मछुआरा भवन तथा शिव मंदिर के समीप सामुदायिक भवन और जनोपयोगी सुविधाओं के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। साथ ही ग्राम नीमखेड़ी में सामुदायिक भवन, ग्राम फुलाड़ा और मोगरा में आँगनवाड़ी भवन, ग्राम भड़कुल में पंचायत भवन, सलकनपुर में कोरकू समुदाय के लिए सामुदायिक भवन तथा जहाजपुर में मांगलिक भवन का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्र के विभिन्न गाँव में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वच्छता संबंधित अधो-संरचना निर्माण सहित अन्य कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।

लाड़ली बहना योजना, बहनों का मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने की योजना है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों को सशक्त करने के लिए ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना जैसी योजनाएँ संचालित की गईं। लाड़ली बहना योजना भी बहनों का मान-सम्मान और आत्म-विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। बहनों को धन के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाने पड़ें ,वे आत्म-निर्भर हों, इस उद्देश्य से ही प्रतिमाह 1000 रूपए उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। जिसे बढ़ाकर 1250 रूपए किया गया है, क्रमबद्ध रूप से राशि बढ़ाते हुए बहनों को प्रतिमाह 3000 रूपए दिए जाएंगे।

बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए दिए जा रहे हैं अनेक प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब और किसान के बच्चों को प्राइवेट स्कूल जैसी शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें राशि के साथ साइकिल, लेपटॉप, स्कूटी आदि देने की व्यवस्था भी की गई है। विद्यार्थियों द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने पर उनकी फीस राज्य सरकार द्वारा भरवाई जाएगी। हर गरीब का अपना घर हो यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भू-आवासीय योजना में पट्टे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। हमने गरीब किसान को उनका हक दिया है, प्रदेश में सेवा का यज्ञ चल रहा है। कार्यक्रम को सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरपंचों के साथ किया पौध-रोपण
अशोक नगर जिले के सरपंचों ने लगाए पौधे
मंडला 8 अक्टूबर 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में अशोकनगर जिले के सरपंचों के साथ पीपल, बेलपत्र और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरपंचों को अपने-अपने क्षेत्र में समर्पित भाव से विकास और जनकल्याण गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन बेहतर और सरल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धिता से प्रयास करने में ही सार्वजनिक जीवन की सार्थकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अशोक नगर जिले के सरपंच सर्व श्री रणीत सिंह यादव, ब्रजभान सिंह यादव, अवधेश रघुवंशी, शिवराज सिंह रघुवंशी, विकास जैन, शिवकुमार यादव, जीतू यादव, राजीव यादव, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील रघुवंशी, सोनू रघुवंशी, दिव्यपाल यादव, धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी, नेपाल सिंह यादव, बुद्धा अहिरवार, देवेन्द्र सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, रणजीत सिंह यादव, इंद्रजीत सिंह यादव, हरविंदर सिंह, सुरेश अहिरवार और गोपाल सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, रूप कुमार शर्मा, अशोक यादव तथा हरवीर सिंह पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर किया नमन
मंडला 8 अक्टूबर 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न लोकनायक श्रद्धेय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दीं। जे.पी. अथवा ‘लोक नायक’ के नाम से प्रसिद्ध श्री जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे। भारत सरकार ने उन्हें सन 1998 में मरणोपरांत देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा। सन 1965 में उन्हें समाज सेवा के लिए ‘रैमन मैगसेसे’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण का निधन लम्बी बीमारी के बाद 8 अक्टूबर 1979 को पटना में हुआ।

वन विभाग के कार्यपालिक अमले को वर्दी भत्ता नवीन अनुदान स्वीकृत
मंडला 8 अक्टूबर 2023
राज्य शासन के आदेश अनुसार अपर सचिव, वन विभाग द्वारा वन विभाग के कार्यपालिक अमले को वर्दी भत्ता के लिये आंशिक संशोधन पर प्रारंभिक अनुदान एवं नवीनीकरण अनुदान स्वीकृत किया गया है, जिसमें वन क्षेत्रपाल, उप वन क्षेत्रपाल और वनपाल को प्रारंभिक अनुदान 5 हजार रूपये से 25 हजार रूपये (3 वर्ष के अंतराल में) स्वीकृत किया गया है। शेष शर्तें समसंख्यक आदेश दिनांक 7 नवम्बर 2012 एवं 7 दिसम्बर 2013 अनुसार रहेगी।

शहीद वनकर्मियों के आश्रितों को अनुग्रह राशि 25 लाख मिलेगी
मंडला 8 अक्टूबर 2023
राज्य शासन के आदेश अनुसार वन सुरक्षा के दौरान शहीद वनकर्मियों के आश्रितों को 25 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत करने के आदेश अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को जारी किये गये।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में शहीद वनकर्मियों के आश्रितों को 10 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दिया गया है।

विधानसभा निर्वाचन में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर, वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 और शिकायतों के निराकरण के लिए ड्यूटी लगाई गई
मंडला 8 अक्टूबर 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर (वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950) और शिकायतों के निराकरण के लिए संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह को नोडल अधिकारी और शालिनी तिवारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडला को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जारी आदेश में बताया कि नितेन्द्र तेकाम सहकारिता निरीक्षक मंडला सी-विजिल कंट्रोल रूम प्रभारी, डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर में सी-विजिल एप में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों/शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। हितेन्द्र कुमार बिसेन सहायक खनिज अधिकारी मंडला 1950/एनजीआरएस/अन्य शिकायत कंट्रोल रूम प्रभारी, डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर में वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 एनजीआरएस/कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक 07642-2504112 एवं ऑफलाईन प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों/शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। रेशम वरकड़े सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस निर्वाचन कार्यालय द्वारा सौंपे गए कार्यों के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर/कंट्रोल रूम/सी-विजिल एप निर्धारित यूआरएल में प्रविष्टियों के इंद्राज आदि कार्यों में आपसी सहयोग व समन्वय स्थापित करेंगे। जिला स्तर पर स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर/कंट्रोल रूम में सी-विजिल एप के सुचारू रूप से संचालन हेतु 8-8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र क्रं. 105 बिछिया में आशीष कछवाहा कम्प्यूटर ऑपरेटर जनपद पंचायत मंडला की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, आदित्य सिंधिया सहायक प्रोग्रामर निर्वाचन कार्यालय मंडला की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा पुष्पेन्द्र पटेल कम्प्यूटर ऑपरेटर बीआरसी मंडला की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 106 निवास में राहुल कछवाहा संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत मंडला की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, सावन बरमैया कम्प्यूटर ऑपरेटर नगरपालिका मंडला की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा मोहम्मद आरिफ बहना कम्प्यूटर ऑपरेटर नगरपालिका मंडला की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 107 मंडला के लिए एकता पांडे जनपद पंचायत मंडला संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, विरेन्द्र चौरसिया ऑपरेटर जनपद पंचायत मंडला की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा ओम यादव कम्प्यूटर ऑपरेटर नगरपालिका मंडला की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। जिला स्तर पर स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट्रेक्ट सेंटर/कंट्रोल रूम में वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950/एनजीआरएस कंट्रोल रूम एवं ऑफलाईन प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों/शिकायतों/समस्याओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जिसके तहत आशीष पटेल कम्प्यूटर ऑपरेटर निर्वाचन कार्यालय मंडला एवं आशीष मिश्रा ऑपरेटर जनपद पंचायत मंडला की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक लगाई गई है। संदीप पटेल सहायक प्रोग्रामर निर्वाचन कार्यालय मंडला एवं प्रताप सिंह धुर्वे कम्प्यूटर ऑपरेटर सीएमएचओ मंडला की ड्यूटी सायंकाल 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। प्रिया यादव तहसील कार्यालय मंडला कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रगति पटेल कम्प्यूटर ऑपरेटर जनपद पंचायत मंडला की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है। डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर में 8-8 घंटे की शिफ्ट में भृत्यों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें भृत्य देवेन्द्रनाथ तेकाम लोक निर्माण विभाग की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, भृत्य संतर मसराम सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग मंडला की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक और भृत्य अजय कुमार यादव लोक निर्माण विभाग मंडला की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर में प्राप्त होने वाले शिकायतों को पंजी करने, नोटिस जारी करने, प्रतिवेदन तैयार करने एवं नस्ती तैयार करने के लिए राजेन्द्र तिवारी और भोला सिंधिया प्रभारी सहायक अधीक्षक मंडला की ड्यूटी लगाई गई है।

नाराज माझी समाज ने मुख्यमंत्री पर लगाया वादा खिलाफी के आरोप
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने की तैयारी
मण्डला। माझी समाज द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया गया है। माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक टीकाराम रायकवार एवं प्रांतीय अध्यक्ष केशव माझी का कहना है कि समाज के प्रतिनिधियों के साथ फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने माझी समाज की मांगों पर सहमति जताते हुए आदेश जारी करने की बात कही थी। लेकिन करीब छ: महिने बीत जाने के बाद भी आदेश जारी नहीं हुआ। जिससे आक्रोशित माझी समाज द्वारा 5 अक्टूबर को भोपाल में महापंचायत बुलाई गई एवं 7 अक्टूबर को समाज की प्रतिनिधियों की वर्चुअल बैठक बुलाई गई।
दिग्गज भाजपा नेताओं के खिलाफ होगा प्रदर्शन –
माझी समाज द्वारा बुलाई गई बैठकों में निर्णय लिया गया कि माझी समुदाय प्रदेश में जिस विधानसभा क्षेत्र में अधिक संख्या में निवासरत है उस विधान सभा क्षेत्र से समिति माझी समुदाय का उम्मीदवार चुनाव के महाभारत में अभिमन्यु की तरह उतारेगी। साथ ही फग्गन सिंह कुलस्ते, नरेन्द्र सिंह तोमर एवं डॉ. वीरेन्द्र सिंह खटीक के विरूद्ध माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें माझी समुदाय से किये गये वायदे के अनुसार आदेश जारी करने मांग रखी जायेगी।

