Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 19 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

कलेक्टर ने किया बिछिया के नामांकन कक्ष का निरीक्षण

मंडला 19 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने बिछिया क्षेत्र का भ्रमण करते हुए निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम कार्यालय में बनाए गए नामांकन कक्ष के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न अधिकारी, कर्मचारियों को आवंटित किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें तथा सौंपे गए दायित्वों का बेहतर निर्वहन सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि नामांकन के समय कक्ष में उम्मीदवार सहित कुल 5 लोगांे को ही प्रवेश की पात्रता होगी। इस संबंध में आवश्यक सुरक्षा तथा वीडियोग्राफी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से 100 मीटर की परिधि का चिन्हांकन करें तथा इस परिधि में आने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों की संख्या के संबंध में निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं। शिकायत शाखा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सी-विजिल ऐप पर आने वाले शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 100 मिनट की अवधि में निराकरण सुनिश्चित करें। इस संबंध में नियुक्त अधिकारी एफएसटी टीम से समन्वय करें। उन्होंने भ्रमण के दौरान विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम बिछिया सर्जना यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

मंडला 19 अक्टूबर 2023

                बिछिया भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने बालक माध्यमिक शाला बिछिया एवं प्राथमिक शाला बिछिया के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्हांेने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रांे में बिजली, पानी, फर्नीचर, रैम्प तथा शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। आवश्यकतानुसार सुधार कार्य तथा रंगाई-पुताई कराएं। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में सुविधाआंे की उपलब्धता के लिए संबंधित विभाग तथा स्थानीय निकाय जिम्मेदार हैं। संबंधित अधिकारी निर्वाचन की गंभीरता को समझते हुए मतदान केन्द्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिछिया सर्जना यादव, जनपद पंचायत बिछिया सीईओ विनोद मरावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रं. 1 का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 19 अक्टूबर 2023

                भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मंडला जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों बिछिया, निवास तथा मंडला विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 17 नवंबर 2023 को संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रं. 1 का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रं. 2 स्कूल में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रं. 1 के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मतदान केंद्र पर एक दिन पूर्व की जाने वाली कार्यवाही, मतदान की पूर्व तैयारी एवं मॉकपोल, मॉकपोल का क्रम, मॉकपोल के दौरान मशीनों का परिवर्तन, मॉकपोल के पश्चात मशीनों की सीलिंग, वास्तविक मतदान प्रारंभ, मतदान केन्द्र में प्रवेश हेतु अनुमत्त व्यक्ति, मतदान केंद्र पर मतदाताओं के प्रवेश, मतदान केंद्र और आस पास निर्वाचन विधि का प्रवर्तन, मतदान प्रक्रिया, ईव्हीएम मशीन का संचालन, मतदान समाप्ति पर की जाने वाली कार्यवाही, निर्वाचन अभिलेख तैयार करना तथा पैकिंग, बुकलेट प्रपत्र आदि की जानकारी दी गई।

 

निर्वाचन में प्रशिक्षण का अत्यधिक महत्व

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रं. 1 के दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण में निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक पहलुओं पर विस्तार से समझाया जा रहा है। प्रशिक्षण में सिखलाई गई बातें निर्वाचन के दिन मददगार साबित होती हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण में पूरी गंभीरता से शामिल हों तथा अपनी शंकाओं का भी समाधान प्राप्त करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मतदाता जागरूकता के लिए दिलाई जा रही शपथ

मंडला 19 अक्टूबर 2023

                 जिला प्रशासन द्वारा जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का सघन स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में जिले की सभी परियोजनाओं में मतदाता को उनके मताधिकार की जानकारी देते हुए उन्हें अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिले भर में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से दिया नैतिक मतदान का संदेश

मंडला 19 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी श्रेयांश कूमट के कुशल मार्गदर्शन में  स्वीप गतिविधियों के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित हैं। इसी तारतम्य में 19 अक्टूबर को शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के दल द्वारा महाविद्यालय के द्वार पर, बनैका तिराहा पर तथा योगीराज अस्पताल के किनारे नुक्कड़-नाटकों का आयोजन किया। इसी प्रकार कन्या महाविद्यालय मण्डला की छात्राओं ने सिंगवाहिनी वार्ड में रामकथा पंडाल प्रांगण में नुक्कड़-नाटक एवं मानव श्रृंखला के जरिए लोगांे को जागरूक किया। नगर के सरदार पटेल कॉलेज मण्डला के विद्यार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत रैली एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से मतदाताओं को नैतिक मतदान का संदेश दिया।

 

 

 

 

कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कितना कोर्स हुआ ?

 

मंडला 19 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना आज बिछिया विकासखंड के भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बालक माध्यमिक शाला बिछिया एवं प्राथमिक शाला बिछिया का निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने शाला में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पूछा कि कितना कोर्स हुआ है। डॉ. सिडाना ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि पाठ्यक्रम को निर्धारित समय पर पूरा करें। उपलब्धि स्तर पर विशेष ध्यान दें। शाला की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन तथा गणवेश वितरण के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिछिया सर्जना यादव, जनपद सीईओ विनोद यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

बस ऑपरेटर्स की बैठक संपन्न

 

मंडला 19 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय में बस ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे द्वारा बसों को समय में पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगाने, बसों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्था जैसे फास्टेड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र अनिवार्यतः रखने बसों को फिट रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ड्रायवर/कंण्डक्टर को मादक वस्तुएं का सेवन न करने एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अनिल जायसवाल, सुनील जायसवाल, विजय राय, अनिल ठाकुर, दिलीप जायसवाल, संगम यादव, नेमी सिसोदिया, असफाक खान, रफीक आदि बस ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

 

 

 

दशहरा में पत्रकार परिषद करेंगा शस्त्र पूजन
 

 

                                 मण्डला। राष्टीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई मंडला के द्वारा  शस्त्र कलम पूजन कार्यक्रम 24 अक्टूबर दिन मंगलवार विजयदशमी के पावन पर्व पर  जिला पंचायत के सामने शेषनाग हनुमान मंदिर में किया जाएगा है। जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश एवं संभाग के पदाधिकारी एवं संत समाज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। यहां पर पंडित रामनाथ शास्त्री के द्वारा विधि विधान से कलम शस्त्र की पूजन कराई जाएगी। वही कार्यक्रम के उपरांत जिले के गणमान्य नागरिक पत्रकार एवं समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राचीन देवी देवताओं के रक्तबीच की झांकी देखने उमड़ा जनसैलाब
.
बड़ी खैरी श्री सिद्ध दुर्गाउत्सव समिति का पंडाल बना जनमानस के लिए आकर्षण का केन्द्र

                                        मंडला. नगर में शारदीय नवरात्र का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरूवार को पंचमी के पर्व पर मंदिरों पंडालो में जमकर भक्तों की भीड़ दिखाई, लेकिन मण्डला मुख्यालय के श्री सिद्ध दुर्गोत्सव बड़ी खैरी के पंडाल में प्राचीन देवी देवताओं के रक्तबीच की झांकी को देखने भक्तो का जनसैलाब उमड़ता दिखाई दिया। वृदांवन से पधारे भागवताचार्य परम श्रद्धेय प्रियांश कृष्ण शास्त्री महाराज ने रक्तबीच की झांकी का महत्व बताते हुए कहा कि जब जब इस संसार में धर्म की हानि हुई है, तब-तब प्रभु का अवतार हुआ है। राक्षसों दुष्टों का अंत करने हेतू प्रभु का अवतार हुआ है। उसी प्रकार मां जगत जननी ने रक्तबीज नामक महान पापी दो असुरो का वध किया है। इस चलित झांकी दिखाने का उद्देश्य है कि नए-नए युवा व नई पीढ़ी इस आकृर्षित झांकी को देखे और समझे, कि आखिर हमारा धर्म क्या है, हमारी धार्मिक सनातन देवी देवीओं ने किस तरह असुरो का विनाश किया है। यह सभी सीख नई पीड़ी को देना है। कार्यकारणी अध्यक्ष नीतेश पटैल ने बताया कि सनातन धर्म को जागरूक करने झांकी को तैयार किया गया है। इस झांकी में दिखाया गया है कि प्राचीन देवी देवताओं के कार्य जैसे रक्तबीज का वध, हनुमान जी की चलित झांकी जिसमें सुरसा नामक राक्षस के साथ युद्ध आदि सैटेलाईट साउण्ड के माध्यम से एवं मां दुर्गा जी का अलौकिक दर्शन वह भी अनेकों लाईट ,साउंड , शंख , नगाड़े,ढोल व शहनाई विभिन्न वाद्ययंत्र युक्त आवाज से दिखाया जा रहा है।


वृदांवन से आए महाराज कर रहे रोजाना चंडी पाठ
श्री सिद्ध दुर्गात्सव समिति के पदाधिकारियों ने शारदेय नवरात्र पर्व में माता रानी की विधि विधान से पूजन अर्चन सम्पन्न कराने को लेकर भागवताचार्य परम श्रद्धेय प्रियांश कृष्ण शास्त्री महाराज जी को वृदांवन से बुलाया गया है। वे प्रतिदिन यहां सुबह चंडी पाठ कराते है एवं विधि विधान से मां जगत जननी की पूचन अर्चन कराते हैं। रात्रि के समय भक्तो के बीच में देवी माता की महिमा भी अपने मुखाविंद से भक्तों को बताते है।


अनोखे तरीके से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
श्रीसिद्ध दुर्गात्सव समिति के सदस्य एवं मण्डला जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी बॉबी रावत ने बताया कि मां जगत जननी की शोभायात्रा विशाल तरीके से निकाली जाएगी। यहां महाराष्ट्र का फेमस ढोल 40 कलाकारों के साथ, आकर्षक साउंड और लाइट सहित छत्तीसगढ़ के पुरस्कार प्राप्त आदिवासी कि कलाकारों द्वारा 108 बाना छेदन दल का चल समारोह , हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य तांडव नृत्य, उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा सजीव श्री हनुमत एवं माता जी की सुंदर झांकी ब्रास बैंड अनेक कलाकारों के साथ होगा।

 

 

 

 

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने सीएम राईज स्कूल सागर का निरीक्षण किया

Reva India News

महेश्वर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

पीएमकेवीवाई 4.0 में प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment