Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

21 अक्टूबर से शुरू होगी नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया

मंडला 20 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 21 अक्टूबर 2023 से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 105 बिछिया के लिए नया कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी बिछिया कक्ष क्रमांक-3, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 106 निवास के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी निवास कक्ष क्रमांक-1 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 107 मंडला के लिए कार्यालय कलेक्टर परिसर स्थित न्यायालय अपर कलेक्टर मंडला कक्ष क्रमांक-19 में आम निर्वाचन 2023 हेतु नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 2 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 17 नवम्बर को मतदान तथा 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना होगी।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मेहंदी से हाथों पर लिख कर दिया मतदान का संदेश

निष्पक्ष मतदान की दिलाई गई शपथ

मंडला 20 अक्टूबर 2023

                जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत मेहंदी से हाथों पर संदेश लिख कर मतदान करने का आव्हान किया गया। शासकीय कन्या महाविद्यालय मण्डला की छात्राओं ने की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किये। इसमें मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर निष्पक्ष मतदान एवं लोकतंत्र के महत्व को बताया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मेहंदी के माध्यम से नैतिक मतदान का संदेश दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नुक्कड़-नाटक के जरिये दिया मतदान का संदेश

स्वीप गतिविधि के क्रम में हुआ कार्यक्रम

मंडला 20 अक्टूबर 2023

                जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन पर सरदार पटेल स्कूल ऑफ नर्सिंग खैरी मण्डला की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रेडक्रॉस भवन के सामने एवं बैगा-बैगी चौराहे पर निष्पक्ष मतदान करने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने 18 साल की उम्र के नवमतदाता से सभी मतदान अवश्य करने की अपील की। मतदान हमारा नैतिक अधिकार है इसका उपयोग बिना लालच और भय से अवश्य करें और लोगों को प्रेरित करें कि सभी मतदान करें। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के महत्व को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया और बताया कि आगामी 17 नवम्बर को मतदान करें। इस नुक्कड़ नाटक में बी.एस.सी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. की छात्राओं ने संदेश दिया कि मेरा मत मेरा अधिकार है जिसका उपयोग हम आगामी 17 नवम्बर को करेंगे। नुक्कड़ नाटक के अंत में सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग ने मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, प्राचार्य शासकीय स्कूल बिंझिया मुकेश पाण्डे, सरदार पटेल स्कूल ऑफ नर्सिंग के आशीष ज्योतिषी उपस्थित रहे। इस नुक्कड़ नाटक में प्रिया चंद्रौल, नेहा मरावी, मुस्कान अहिरवार, पायल करोसिया, पूजा राठौर, प्रियंका झारिया, अंजली भांवरे, सावित्री पूषाम, स्मिता यादव, संगीता मरावी, अजय नंदनी पंद्रो, अर्चना मरावी, बबली धुर्वे, अंशुल मरकाम, लीलावती धुर्वे, वंदना झारिया, रितु धूमकेतु, रोशनी धुर्वे, दिक्षा रावत, सरिता भांवरे, शिवानी मरावी ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय की उपप्राचार्य नम्रता चौरसिया, विवके सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंगरहा, काजल जाटव, जुही कलदीप, विजयश्री ठाकुर एवं सतेन्द्र कछवाहा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खनिज का अवैध परिवहन करते 2 वाहन जब्त

मंडला 20 अक्टूबर 2023 

कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में 19 अक्टूबर को अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहन ट्रेक्टर क्रमांक बिना नंबर पावर ट्रक नीला रंग इंजन नं. ई 3661810 एवं एक वाहन ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 0538 को खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया। उक्त संलिप्त वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

 

 

 

Related posts

गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 1 दिसंबर को सोमवार को दोपहर 12 बजे, रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में आयोजित

Reva India News

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया गया कोविड टीका

Reva India News

डब्लू .सी .सी. मंडला एवं डी. आर. पी. बालाघाट ने जीता मैच!

Reva India News

Leave a Comment