Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ एनएसएस शिविर का समापन

मंडला, 31 मार्च 2026

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गोद ग्राम बिनैका में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे कार्यस्थल की साफ-सफाई की और “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में रानी दुर्गावती कॉलेज के प्राचार्य श्री अनिल गुप्ता, वरिष्ठ प्राध्यापक श्री बी.एल. झारिया, बम्हनी कॉलेज के श्री विवेक जायसवाल, ग्राम बिनैका की सरपंच श्रीमती अनसुईया बाई एवं उप सरपंच श्री अमित पटेल सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

7 दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। उप सरपंच श्री अमित पटेल ने गांव को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया।

समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति और साइबर क्राइम पर आधारित लघु नाटिकाएं व लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पर्यावरण संरक्षण के तहत कार्यशाला आयोजित कर ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए गए।

Related posts

रिज़र्व बैंक, अनाधिकृत डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफ़ॉर्म एवं मोबाइल ऐप्स के बारे में आगाह करता है

Reva India News

कोविड वॉरियर्स ऑन जॉब ट्रेनिंग क्रेश कोर्स शुभारंभ

Reva India News

आनंद उत्सव में मंडला प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment