Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 28 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023
स्वीप अभियान के तहत प्रशासन और मीडियाकर्मियों के बीच हुई खेल प्रतियोगिताएं
नैतिक मतदान की ली शपथ

मंडला 28 अक्टूबर 2023
शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में स्वीप आनंद खेल महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें प्रशासन एवं मीडिया के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, डीएफओ नित्यानंतम एल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा पत्रकारगणों ने सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई।


स्वीप आनंद खेल महोत्सव में प्रशासन एवं मीडियाकर्मियों के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। गौरतलब है कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को शिक्षित एवं जागरुक कर 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करना है।

कलेक्टर एवं एसपी ने की सहभागिता

स्वीप आनंद खेल महोत्सव के दौरान 100 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, क्रिकेट एवं रस्साकसी खेल मैत्रीपूर्ण वातावरण में आयोजित किये गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने 400 मीटर रिले रेस एवं रस्साकसी में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित अन्य अधिकारियों ने 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस एवं रस्साकसी में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरुष्कृत किया गया।

ये रहे उपस्थित

स्वीप आनंद खेल महोत्सव में इन खेलों में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडियाकर्मी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि मधुअली, सहायक संचालक महिला बाल विकास रोहित बड़कुल, जिला खेल अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, प्राचार्य हाईस्कूल बिंझिया मुकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया कर्मियों में रत्नेश दुबे, चंद्रेश खरे, सैयद जावेद अली, विवेक अग्निहोत्री, नीरज अग्रवाल, दीपक जाट, पूजा ज्योतषी, लखन भांडे, देवेंद्र यादव, अविनाश यादव, समीर बाजपेयी, दीपक कछवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय, कमेंट्री सैयद जावेद अली और आभार नीरज अग्रवाल ने किया।

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023
मंडला एवं निवास विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शाह नवाज चौधरी मंडला पहुँचे

मंडला 28 अक्टूबर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत् भारत निर्वाचन आयोग से जिले की मंडला एवं निवास विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शाह नवाज चौधरी शनिवार की शाम मंडला पहुँचे। सर्किटहाउस में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रेक्षक श्री चौधरी सर्किटहाउस के कक्ष क्रं. 6 में रूके हुए हैं जिनका मोबाईल नंबर 8450073563 एवं 9301542839 है। निर्वाचन संबंधी विषयों के लिए प्रातः 9:15 से 10:15 के मध्य सामान्य प्रेक्षक से सर्किटहाउस के हॉल में मिल सकते हैं।

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023
मतदान एवं मतगणना अवधि के लिये शुष्क दिवस घोषित

मंडला 28 अक्टूबर 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मण्डला द्वारा जारी आदेश अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व से अर्थात् 15 नवंबर 2023 की शाम 6 बजे से 17 नवंबर 2023 की शाम 6 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक, साथ ही मतगणना 3 दिसंबर 2023 को संपूर्ण दिवस के लिये शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आदेश अनुसार शुष्क दिवस, अवधि में जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, रिसोर्ट तथा बार से किसी भी मदिरा का विक्रय अथवा सेवा प्रतिबन्धित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के सम्पूर्ण विधानसभा मतदान क्षेत्र में किसी भी होटल, आहार गृह, गैर मालिकाना क्लब मधुशाला में अथवा अन्य किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्प्रिटयुक्त किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति या अन्य पदार्थ का भी विक्रय, वितरण प्रतिबन्धित रहेगा।

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023
मतदान सामग्री वितरण तथा वापसी संबंधी प्रशिक्षण 30 को

मंडला 28 अक्टूबर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण सोमवार 30 अक्टूबर को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय के आदेश क्रं. 1249 में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से तथा आदेश क्रं. 1255 एवं 1256 में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र महाविद्यालय के कक्ष क्रं. 29 में निर्धारित समय पर किए जाएंगे।

 

श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

 

 

 

मण्डला । 27 अक्टूबर को श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति बड़ी खेरी के द्वारा मां जगत जननी जगदम्बा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर का भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल नावघाट पहुंंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां माता रानी की आकर्षित झांकी एवं विशेष साज सज्जा के साथ माता रानी के दर्शन भक्तों को मिले। कार्यकारणी अध्यक्ष नीतेश पटैल ने बताया कि महाराष्ट्र के फेमस ढोल 40 कलाकारों के साथ आकर्षक साउंड और लाइट सहित, छत्तीसगढ़ के पुरस्कार प्राप्त आदिवासी 30 कलाकार द्वारा 108 बाना छेदने का चल समारोह, हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य तांडव नृत्य, उत्तरप्रदेश के कलाकारों द्वारा संजीव श्री हनुमत एवं माता काली की सुंदर झांकी एवं अलौकिक दर्शन, सुनील ब्रास बैंड अपने 40 कलाकारों के साथ आकर्षक लाइट एवं साउंड सहित, जीतू डीजे अपने साउंड सिस्टम के साथ माता रानी के भजनों का प्रस्तुति दी गई। वहीं भव्य आतिशबाजी के साथ माता रानी का चल समारोह निकाला गया जो जनमानस के लिए आकर्षक का केंद्र रहा। बता दें कि श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी के द्वारा वर्षो से प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी लेकिन इस बार समिति के निर्णय और आपसी सहमति से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माता रानी के विराजमान स्थल पर नवरात्र में प्रत्येक दिन अनेक प्रकार की धार्मिक कार्यक्रम किए गए जो जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों और वयस्कों को भक्ति से जोडऩे और उनमें प्राचीन देवी देवताओं के कार्य जैसे रक्तबीज का वध, हनुमान जी की चलित झांकी जिसमें सुरसा नामक राक्षस के साथ युद्ध आदि का संजीव शो दिखाया गया। वहीं मां दुर्गा का अलौकिक दर्शन वह भी अनेक लाईट, साउंड, शंख, नगाड़े, ढोल व शहनाई विभिन्न वाद्ययंत्र युक्त आवाज से किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 14 फिट बताई गई जो अलौकिक है। अनेक आकर्षक जैसे महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य पंडाल जिसमें रक्त बीज के वध की चलित झांकी लाइट व साउंड के साथ संपूर्ण नवरात्र माता रानी के अलौकिक दर्शन हुए यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचे जिन्होंने यहां लगे आनंद मेला एवं मीना बाजार का लुप्त भी उठाया। कार्यक्रम को लेकर समिति के अध्यक्ष योगेश पटैल, उपाध्यक्ष सतीश पटैल, कोषाध्यक्ष दुर्गेश विवेक पटैल, सचिव सत्येन्द्र गिरीश पटैल, धमेन्द्र गोटिया, कार्यकारी अध्यक्ष नीतेश निक्की पटैल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

श्रीअष्ट महालक्ष्मी महायज्ञ कलेंडर का हुआ विमोचन

 

 

मण्डला । आगामी माह आयोजित श्रीअष्ट महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण के कलेंडर का विमोचन किया गया। जिला पंचायत के सामने स्थित हनुमान शेषनांग मंदिर प्रागंण में कलम शस्त्र पूजन के दौरान विधि-विधान से कलेंडर का पूजन किया गया। यहां रामकृष्ण आश्रम के संचालक शारदात्मक महाराज, वरदान आश्रम अंजनिया के संचालक पं. नीलू महाराज, रामदास जी महाराज, पं. रामनाथ शास्त्री एवं पं. कुंजबिहारी पांडे की गरिमामय उपस्थित में कलेंडर का विमोचन हुआ। नीलू महाराज ने बताया कि जिला मुख्यालय में 17 दिसंबर से आयोजित श्रीअष्ट महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण का आयोजन किया जाएगा। इस श्रीअष्ट लक्ष्मी यज्ञ के पूर्णकालिक यजमान प्रधान यजमान गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल एवं श्रीमति हेमलता अग्रवाल होंगी। वहीं यजमान के रूप में इंजी. लोकेश बिसेन छिंदवाड़ा, उदय नारायण सचान देवदरा, नीतेश पांडे देवदरा, वेद प्रकाश मिश्रा देवदरा, शैलेश गुप्ता लालीपुर होंगे। श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ में तीन ध्वज स्थापित किये जायेंगे। यज्ञ में सबसे पहले जल पूजन होगा जल तत्व के सांकेतिक भगवान झूलेलाल हैं भगवान झूलेलाल के परम भक्त चकरघटा बिलासपुर के श्रीलाल साई 25 नवम्बर को मेहर बाबा कुटी यज्ञ स्थल में आएगें। जहां यज्ञ के संयोजक और आचार्य नीलू महाराज के साथ प्रथम ध्वज स्थापित करेंगे। यज्ञ शाला के अंदर के कलशों में 35 पवित्र नदियों का जल एवं चार समुद्रों का जल एवं 24 तीर्थों की मिट्टी छोड़ी जायेगी जिनमें नैमिसारन्य, काशी, वृंदावन, चारों धाम, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारिका, बद्रीका धाम, हरिद्वार, रेवा सागर संगम पुष्कर की मिट्टी प्रमुख हैं। जो यहां यज्ञ के दौरान देखने को मिलेगी। इस महायज्ञ में अनंत श्री सम्पन्न श्री जगदगुरू शंकराचार्य महाभाग स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ज्योतिष बद्रिकाश्रम पीठाधीश्वर का आगमन होने जा रहा है। जिन्होंने यज्ञ में शामिल होने की अनुमति दी है। मण्डला में पहली बार दो-दो शंकराचार्यो का एक साथ आना महज संयोग है। वहीं तीसरे प्रमाणित पीठ पर प्रतिष्ठित शंकराचार्य को लाने का प्रयास किया जा रहा है। धर्मगुरू नीलू महाराज ने बताया कि मेहेर बाबा कुटी मैदान देवदरा में श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक होगा। कहा कि इस यज्ञ में प्रथम उपस्थिति द्वारका पीठाधीश्वर श्रीमद् जगत्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की होगी। साथ ही ग्वारी घाट जबलपुर वाले स्वामी पगलानंद महाराज, गीताधाम वाले डॉ स्वामी नरसिंह दास महाराज, सनातन धर्म गौसेवा वाले अखिलेश्वरानंद महाराज बरमान घाट वाले स्वामी सीताराम दास महाराज, अमोल खोह वाले भगत गिरि बच्चू बाबा महाराज, अमरकंटक गीता मंदिर वाले नरमदानंद महाराज, जामदार अस्पताल वाले डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित लगभग 108 महात्माओं का आगमन होगा। विद्वत विप्र सम्मेलन गीता जयंती उत्सव में श्लोक पाठन प्रतियोगिता विराट सुहागलों का आयोजन आदि सम्पन्न होंगे आप सभी तन मन धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनावें। इस दौरान नीरज अग्रवाल, समाजसेवी सुधीर कांसकार सहित अन्य समाजसेवी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

मुस्कान पुनर्वास केंद्र में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

फिजिकली डिसेबल्ड और मेंटली चैलेंज्ड बच्चों के लिए कार्य कर रहा है मुस्कान पुनर्वास केंद्र

मंडला – शनिवार को स्थानीय सिंहवाहिनी वार्ड नाव घाट में मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मुस्कान पुनर्वास केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ही केंद्र के दो बच्चे अनाया पटेल( मिष्टी) और अर्चित कोरी का जन्म दिवस भी मनाया गया। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडला संजय कृष्ण जोशी, सचिव लीगल एड दयाराम कुम्हरे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडला श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेड़ी सुश्री फातिमा अली, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका ठाकुर ने मुस्कान पुनर्वास केंद्र का दौरा कर यहां थेरेपी ले रहे बच्चों व उनके अभिभावकों से मिलकर संस्था के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज फगवानी ने मुस्कान पुनर्वास केंद्र का भ्रमण कराकर यहां दिए जा रहे उपचार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडला में यह अपनी तरह का अनोखा पुनर्वास केंद्र है, जो विशेष बच्चों की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है। यह सेंटर पूर्णतः निःशुल्क अपनी सेवा दे रहा है। इसमें ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथैरेपी, स्पेशल एजुकेशन और स्पीच थेरेपी के विशेषज्ञ जरूरतमंद बच्चों का उपचार कर रहे है। इस पुनर्वास केंद्र में बच्चों को उनकी जरूरत के मुताबिक उपचार कर सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार किया जाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि मैंने अपनी बेटी का दर्द समझने के बाद मैंने यह महसूस किया यह ऐसे बच्चों का इलाज बहुत महंगा होता है। इतना महंगा इलाज करा पाना सभी अभिभावकों के लिए संभव नहीं हो पता। इस वजह से ऐसे बच्चों को लोग अपेक्षा की नजर से देखने लगते हैं। इसलिए हमारी कोशिश है कि ऐसे बच्चों को लोग यहां लेकर आए और हम यहां पर थेरेपी करवाए ताकि बच्चों का बेहतर उपचार हो सके। हमारी कोशिश है कि की जैसे-जैसे हमारी सेंटर का विकास होगा और हमारे पास फंड की और बेहतर व्यवस्था होगी हम इसका और बड़े स्तर पर विस्तार करेंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को हम उपचार दे सके।

मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी की संयुक्त सचिव डॉ. राशि पटेल ने बताया कि यहाँ स्पेशल बच्चों के लिए थेरेपी होती है। इसमें फिजियोथेरेपी, स्पेशल एजुकेशन, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, सेंसर इंटीग्रेशन, इ बी ए थेरेपी शामिल है। उन्होंने बताया कि यह थेरेपी उन बच्चों की होती है जो चल नहीं सकते, बोल नहीं सकते, उनके यहां इलाज किया जाता है। 5 फरवरी 2022 से शुरू हुए इस केंद्र में अभी 55 बच्चों के उपचार की क्षमता है। यदि इससे ज्यादा बच्चे होते हैं तो जो बच्चे आते नहीं है उनकी जगह पर हम दूसरे को टाइम स्लॉट अलॉट करते हैं।

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेड़ी सुश्री फातिमा अली ने अपने संबोधन में कहा कि मुस्कान पुनर्वास केंद्र एक बहुत ही पुनीत कार्य कर रहा हैं। ऐसे बच्चों के लिए काम करना जिन्हें शायद समाज अपना मानता भी नहीं। इनके लिए काम करना काफी काबिले तारीफ है। आप लोग ऐसे ही हिम्मत बनाये रखिये। न्यायपालिका, पुलिस और शासन आप सबके साथ है। आपको जब भी जरूरत पड़े विधिक सहायता केंद्र न्यायालय में होता है, आपको जब भी सहायता लगे आप बच्चों को लेकर वहां आ सकते हैं, न्यायपालिका आप सबके साथ है। इस दौरान संस्था सचिव डॉ. अंकित पटेल, बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

 

 

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
(भारत विकास परिषद शाखा मंडला का आयोजन)

 

 

 

27.10.2023 शुक्रवार को स्थानीय झंकार भवन में भारत विकास परिषद शाखा मंडला के तत्त्ववधान में सुनील कोठारी प्रांतीय अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य, संजय तिवारी प्रांतीय सचिव एवं आशुतोष वर्मा प्रांतीय संस्कार प्रमुख के विशिष्ट आतिथ्य में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें सात विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। इस भव्य आयोजन मे भारत ज्योति स्कूल ने प्रथम, मोंटफोर्ट स्कूल ने द्वितीय एवं शास कन्या शाला महाराजपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्री यशवंत तांबे, श्रीमती स्वाति तांबे एवं श्रीमती जया सराफ थे । ज्ञातव्य है कि राष्ट्र के प्रति समर्पित भारत विकास परिषद अखिल भारतीय स्तर पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है।
समूह गान प्रतियोगिता में हिन्दी गीत के साथ-साथ संस्कृत गायन की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने गीतों की कम्पोजिंग जहां स्वयं की तो वहीं छात्र-छात्राओं ने ही बाद्य यंत्रों पर अपना हुनर दिखाया। इस प्रतियोगिता में नगर के 07 विद्यालयों ने भाग लिया जिन्हें विद्यालय के नाम से नहीं बल्िक टीम नम्बर से परिचित कराया गया ताकि निर्णय में किसी तरह की पक्षपात की परिस्थिति का निर्माण न हो सके और जब निर्णायक मण्डल ने अपना निर्णय दे दिया उसके बाद इन स्कूलों का नाम सार्वजनिक किया गया।


भारत ज्योित विद्यालय की टीम ने शानदार गायन प्रस्तुत िकया और शानदार वेश-भूषा से भी को प्रभावित भी किया इस विद्यालय की टीम के छात्रों ने कुर्ता-पेजामा के साथ भगवा रंग का साफा पहना हुअा था तो वहीं छात्राओं ने भारतीय परिधान साड़ी को प्राथमिकता देते हुये धारण की। इस वेश-भूषा में दी गई इनकी प्रस्तुति ने दोहरा प्रभाव जमाया इसी तरह मोन्टफोर्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भारतीय परिवेश में गायन प्रस्तुत किया यही कारण रहा कि जहां भारत ज्योति विद्यालय को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तो वहीं मोन्टफोर्ट स्कूल प्रतियोगिता मंें िद्वतीय स्थान पर रहे। आज 29 अक्टूबर को सिवनी के द रॉयल इकोल स्कूल में प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम आई भारत ज्योति विद्यालय की टीम अपनी प्रस्तुति देगी और यदि यहां से भी वह विजयी होती है तो फिर रीजन की प्रतियोगिता में भाग लेगी और वहां से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेेने का अवसर प्राप्त होगा।
सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुये भारत विकास परिषद राष्ट्रहित के कार्यो में पिछले 60 वर्षो से लगातार कार्य कर रहा है।
भारत विकास परिषद मण्डला इकाई के द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की उच्चतर माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी एवं संस्कृत के गीतों की मधुर प्रस्तुति की गई। प्रतियोगिता के तत्काल बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यालयों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिला में प्रथम स्थान प्राप्त भारत ज्योति विद्यालय का दल सिवनी में आयोजित प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता करेगा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भारत विकास परिषद की मंडला शाखा के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। जिसमें मंडला शाखा के अध्यक्ष मनीष सोनी सचिव प्रदीप शिवहरे कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल(सी.ए.) संरक्षक श्री अरविंद शुक्ल , श्री सत्यनारायण अग्रवाल एवं परिषद के अन्य सदस्य कपिल चौरसिया , मनीष श्रीवास,आनंद सोनी, प्रवीण श्रीवास आदि सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन मेकल चंद्रोल ने किया। इस अवसर पर जिले के प्रबुद्ध जनों, सभी शालाओं के कला प्रमुख की उपस्थिति सराहनीय थी।

 

Related posts

3 दिसम्बर 2025 को मनाया जायेगा विश्व दिव्यांग दिवस

Reva India News

कलेक्टर ने स्टेनो एलआर लखेरा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Reva India News

जिला रोगी कल्याण समिति: 15 दिवस में कराएं दुकानों के अनुबंध नवीनीकरण क्षतिग्रस्त एक दुकान का होगा विनष्टीकरण

Reva India News

Leave a Comment