Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाएं एकजुट होकर राष्ट्र के हित में कार्य करें – सपंतिया उइके टाऊनहॉल में संपन्न हुआ नारी वंदन कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 10 मार्च 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरपालिका सभाकक्ष में नारी वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश सरकारी की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्राओं तथा महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपतिया उइके ने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर कार्य करते हुए अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेलकूद, विज्ञान, उद्योग, साहित्य आदि हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सफलता का परचम फहरा रही हैं।

उन्होंने आव्हान किया कि बेटा और बेटी में अंतर न समझें, बेटी को भी अच्छी शिक्षा प्रदान करें। संपतिया उइके ने कहा कि सभी महिलाएं एकजुट होकर राष्ट्र के हित में कार्य करें तथा भारत को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं के हित के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, सामाजिक कार्यकर्ता शशि पटेल, मंजु कछवाहा, अनिता तिवारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तथा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं तथा महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

Related posts

शैक्षिक पाठ्यक्रम के कठिन अंशों के निवारण हेतु ब्लॉकवार लगेंगे शिविर

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान और पीपीओ वितरण

Reva India News

मंडला पुलिस की पहल ने बदला 15 युवाओं का भविष्य ग्रामीण युवाओं को मिला एल एंड टी कंपनी में सम्मानजनक रोजगार नियुक्ति पत्र हाथों में आते ही खिल उठे चेहरे बिछिया क्षेत्र के युवाओं ने नई जिंदगी की ओर बढ़ाया कदम

Reva India News

Leave a Comment