Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“एनएसएस का समाज निर्माण के बहाने सैर सपाटा” “शिविर में देर रात तक तेज आवाज डीजे पर थिरकते रहे समाज सेवक”

मंडला     राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के माध्यम से समाज में सामूहिक सेवा भावना पैदा करना है समाज में जागरुकता पैदा कर समाज को नशामुक्त करने का प्रयास करना है एक तरह का सुसंस्कारित वातावरण निर्माण के लिए कार्य किया जाता है राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस स्कूलों की 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र युवाओं और महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर पर तकनीकी संस्थानों, स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र युवाओं को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है समय समय पर शिविर लगाकर गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है साक्षरता संबंधी कार्य पर्यावरण सुरक्षा स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ीत लोगों की सहायता आदि के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है अभी हाल में शासकीय महाविद्यालय बम्हनी व्दारा समीपस्थ शासकीय माध्यमिक शाला परिसर ग्राम ककैया में 7 दिवसीय 4 मार्च से 10 मार्च 2024 तक शिशिर लगाया गया जिसमें ग्रामवासियों व्दारा कई तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं लोगों का कहना है शिविर की आड़ में यह एक पिकनिक है रोज दिन भर छात्र छात्राएँ यहाँ वहाँ घूमते नजर आते रहे हर जगह तालाब किनारे या जंगल में टोली बनाकर गपशप करते देखा गया न अनुशासन न उद्देश्य के प्रति जबाबदारी जिसकी जो मर्ज़ी वह करते देखा गया न ग्राम में सघन संपर्क न कोई वृहत रैली सब संकेतिक गतिविधियों से खानापूर्ति की बात बताई जा रही है वही सांस्कृतिक हिस्सा के बहाने देर रात तक विद्यार्थियों व्दारा तेज आवाज डीजे पर डांस करना इनका मूल उद्देश्य रहा हाल में बोर्ड परीक्षा 5 वीं 8 वीं सहित लोकल परीक्षा जारी हैं फिर भी जबाबदार की रेख देख पर डीजे में डांस होते रहे शिविर प्रभारी के पी चंद्रौल से बात करने बताया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5 बजे सम्पन्न हो गया था लेकिन छात्रों की डांस करने की इच्छा की वजह से करना पड़ा 11 बजे के लगभग ग्रामवासियों की आपत्ति पर डीजे बंद कर दिया गया था

Related posts

जिले में अब तक 169.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा

Reva India News

पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीनीकरण एवं नल-जल योजनाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment