✍️✍️✍️✍️नैनपुर✍️✍️✍️✍️मंडला सांसद और केंद्र में मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी ने आज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की सौगात दी वार्ड नं 11 चिल्ड्रन पार्क में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन व लोकर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा कायाकल्प 1.0 अंतर्गत वार्ड नं 07 फिल्टर प्लांट से इंटेक वेल तक सी सी रोड निर्माण कार्य लागत 32.59 लाख रुपए,मुख्य मंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) अंतर्गत वार्ड नं 14 में नवीन बस स्टैण्ड निर्माण कार्य लागत 5 करोड़,वार्ड नं 11 चिल्ड्रन पार्क निर्माण कार्य,अमृत योजना 2.0 अंतर्गत वाटर बॉडी रिनुवेशन कार्य (तालाब टोला) लागत 31.35 लाख के कार्य का भूमि पूजन किया।।।इसके पूर्व रेलवे स्टेशन में मंत्री कुलस्ते जी एक उत्पाद कार्य क्रम में भाग लिया।।।निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन की कड़ी ग्रामीण इलाकों में भी जारी रही ग्राम पंचायत रेल्वे चिरई डोंगरी में भी बेहतर स्वस्थ सेवाओं का आगाज हुआ और 13 करोड़ रूपये का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन हुआ।।।इसके बाद मां नर्मदा के संगम घाट में महाराजपुर पुरवा मार्ग में बंजर नदी संगम घाट पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होना है पुल की लम्बाई 420 मीटर,3412.24 लाख है।।।इस पुल के बन जाने से सीधे 20 गांव को लाभ मिलेगा।।।और वो बाढ़ के दिनों में भी सीधे जिला मुख्यालय से जूड़ेंगे का सघन निरीक्षण किया विकास को समर्पित कामों का भूमि पूजन के बाद आपने विकास की गति में कांग्रेस और भाजपा के काम की तुलना की।।।स्वस्थ सेवाओं में जिला में 9 एंबुलेंस,ऑक्सिजन प्लांट के अलावा 29 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे कुलस्ते जी ने देकर महानगरों से सीधा आदिवासी अंचल को जोड़ा है।।।किसानों की मूल भूत जरूरत पर बोलते हुए मंत्री कुलस्ते जी ने कहा 130 करोड़ 96 लाख की निविदाएं स्वीकृत हुई है।।।जिसके चलते 7100 हेक्टेयर में सिंचाई होगी और 24 गांव को सीधे लाभ मिलेगा।।। भरवेली पुर्तरा लिए 1150 हेक्टेयर में सिंचाई होगी इसकी भी निविदाएं स्वीकृत हुई है।।।
