Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला समूहों ने आयोजित किए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मण्डला 19 मार्च 2024
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मंगलवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों के परिसंघों द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संकेत आजीविका संकुल स्तरीय संघ पिंडरई द्वारा महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उनको लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया गया। इसी प्रकार स्वरागिनी संकुल स्तरीय संगठन बीजाडांडी में आयोजित महिलाओं की बैठक में लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी ने नैतिक मतदान की शपथ ली। मंदाकिनी संकुल स्तरीय संगठन बिछिया में पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को पीले चावल देकर आगामी 19 अप्रैल को सभी को मतदान के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया।

 

Related posts

नाना घाट में किया गया श्रमदान

Reva India News

सरदारपुर की 32 बेटियों ने बेंगलुरु में पाया रोजगार, पहली बार की हवाई यात्रा

Reva India News

मोदी सरकार के प्रयासों से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया – फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद कप खिलाड़ियों के विजन को पूरा करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम – दीपा मालिक सिवनी बॉयज, सांसद कप की बनी विजेता

Reva India News

Leave a Comment