Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से हर मतदाता तक पहुँचें – श्री कूमट बैठक में सीईओ जिला पंचायत के निर्देश

मण्डला 18 मार्च 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली स्वीप गतिविधियों के संबंध में आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को जन अभियान बनाएं। प्रत्येक गांव, मोहल्ला तक पहुंच करते हुए प्रत्येक मतदाता को आगामी 19 अप्रैल को नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। श्री कूमट ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है वहां पर फोकस करते हुए गतिविधियों की योजना तैयार करें। मतदान केन्द्र स्तर पर गठित बूथ जागरूकता समूह को सक्रिय करें। मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास करें। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के लिए शिक्षक, पटवारी, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य मैदानी अमले का सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों से जारी होने वाले पत्रों में स्वीप का लोगो लगाएं तथा मतदाता जागरूकता संबंधी कोटेशन भी अंकित करें। बैठक में उपसंचालक कृषि मधु अली, सहायक संचालक महिला बाल विकास रोहित बड़कुल, सहायक संचालक जनसंपर्क अनादि वर्मा, परियोजना अधिकारी ग्रामीण आजीविका मिशन बीडी भैसारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े, सीईओ मवई कपिल तिवारी, विकासखंड प्रबंधक ग्रामीण आजीविका योगेन्द्र तिवारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

नंदन बस में पाए गए क्षमता से अधिक यात्री

Reva India News

आचार्य प्रज्ञा सागर जी के दर्शनार्थ आज पिंडरई आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री – मोहन यादव

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment