Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रत्येक मतदान दलों एवं सेक्टर ऑफिसर के वाहनों में जीपीएस की कार्यवाही हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

मण्डला 20 मार्च 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत प्रत्येक मतदान दलों एवं सेक्टर ऑफिसर के वाहनों में ईव्हीएम, व्हीव्ही पेट लाने एवं ले जाने वाले प्रत्येक वाहन पर जीपीएस आधारित ट्रेकिंग सिस्टम का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्त नोडल अधिकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट के परिवहन में प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल एवं वेण्डर को उपलब्ध कराते हुए प्रत्येक वाहन पर लगवाने एवं जिला स्तर पर वाहनों की ट्रेकिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित कराकर जीपीएस आधारित ट्रेकिंग सिस्टम कार्य की मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करावेंगे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 फरवरी 2023

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन निराकरण में ऊर्जा विभाग प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा

Reva India News

एसडीएम ने खाद गोदाम का निरीक्षण करते हुए लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

Leave a Comment