Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नामांकन के अंतिम दिवस 7 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

मण्डला 27 मार्च 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत 27 मार्च को मण्डला संसदीय क्षेत्र के लिए 7 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। निर्दलीय से अशोक कुमार सरैया एवं सितार मरकाम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से महेश कुमार वट्टी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से चन्द्र सिंह कुशराम, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से रीता मरकाम, बहुजन मुक्ति पार्टी से कलियाबाई कोकोडिया तथा भारत आदिवासी पार्टी से चरन सिंह द्वारा नामांकन भरा गया है। मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन के अंतिम दिवस तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 18 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है।

Related posts

परियोजना प्रशासक मंडला ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Reva India News

मार्च से मई तक होंगे ’ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रम’

Reva India News

माध्यमिक शाला डोंगरगांव में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं नारों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया

Reva India News

Leave a Comment