Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मार्च से मई तक होंगे ’ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रम’

मण्डला 2 मार्च 2021

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य आनंद संस्थान मध्यप्रदेश राज्य के पंजीकृत आनंदकों से संवाद स्थापित करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण प्रसारित करने के उद्देश्य से ’ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रम’ ऑनलाईन आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम राज्य आनंद संस्थान की प्रशिक्षित टीम के द्वारा सभी जिलों के ब्लॉक में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम मार्च 2021 से प्रारंभ होकर मई 2021 तक माह के प्रत्येक शुक्रवार,शनिवार एवं रविवार को संपन्न होगा। कार्यक्रम सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से आनलाईन संचालित होने के कारण वर्तमान मौजूदा कोविड-19 संकट में भी सहायक होगा। उपरोक्त कार्यक्रम मंडला जिले में दिनॉक 19 मार्च से 21 मार्च 2021 तक निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि संबधित विकासखंड के शासकीय सेवकों को सहयोग करने हेतु निर्देशित करें तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें एवं कार्यक्रम से संबधितों की जानकारी जिला संपर्क व्यक्ति अध्यात्म विभाग श्री विष्णु कुमार सिंगौर को तत्काल भेजें।

 

ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रमका उद्देश्य

 

आनंदक के साथ राज्य आनंद संस्थान का सीधा जुड़ाव स्थापित करना। राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों ने आनंदको को परिचित कराना। सक्रिय आनंदको की पहचान करना। आनंदको के परिवार, साथियों तथा मिलने-जुलने वालो को राज्य आनंद संस्थान के साथ जोड़कर आनंदको की संख्या बढ़ाना। राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों को समाज में बृहद स्तर पर फैलाना। सक्रिय आनंदको द्वारा आपस में समूह बनाकर व्यक्तिगत तौर पर राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना। समाज के व्यक्तियों की सहभागिता बढ़ाना।

 

ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रमकी प्रकिया

 

आनंदक-ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रम ऑनलाईन होगें। समस्त कार्यकम-डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर्स एवं मास्टर ट्रेनर्स आनंदम सहयोगी संचालित करेंगे। कार्यक्रमों के आयोजन हेतु टीम का गठन संस्थान द्वारा किया जायेगा। संस्थान द्वारा गठित टीम जिस जिले में कार्यक्रम करेंगी, वहाँ के जिला संपर्क व्यक्ति एवं आनंदम सहयोगी, सक्रिय आनंदको को अपनी टीम में शामिल करेंगी। मध्यप्रदेश को कार्य सुविधा के दृष्टिकोण से पूर्व में सात संभागों क्रमशः इंदौर, भोपाल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा एवं उज्जैन में बांटा जाकर प्रत्येक संभाग से क्रमानुसार एक-एक जिले का चयन कर चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक जिले में कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। इस प्रकार पृथक-पृथक 7 टीमो के द्वारा भिन्न-भिन्न संभागो के 7 जिलो में कार्यक्रम संचालित किए जा सकेंगे।

कार्यक्रमों के आयोजन का यह प्रथम चरण पूर्ण होने पर द्वितीय चरण में भिन्न-भिन्न संभागों के अन्य 7 जिलो का चयन किया जाकर यह कार्यक्रम आयोजित किये जायंेगे। इस प्रकार कार्यक्रमों का यह चरण निरंतर चलता रहेगा जब तक राज्य के सभी जिलों में एक बार यह कार्यक्रम संपन्न न हो जाये। प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय के स्थान पर ब्लॉक स्तर के आनन्दकों को प्रथमिकता दी जायेगी। कार्यक्रम आयोजन के लिए गठित टीम अपने-अपने संभाग के जिलों मे जिलेवार यथासम्भव ब्लॉक स्तरीय आनंदकों (यथासंभव जिनके साथ पूर्व के कार्यक्रमों में संपर्क नहीं हो सका है) को प्रेरित कर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पंजीयन करायेगी।

परिचय कार्यक्रम में आनंदक प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन के पश्चात टीम पंजीकृत आनंदकों को कार्यक्रम प्रारंभ होने के एक दिवन पर्व परम्पर नविधा अनुसार समय से मिटिंग-ऐप डाउनलोड करने तथा प्रतिभागियों के शंका समाना जा का प्रशिक्षण मंत्र यदि इस कार्यक्रम में नए आनंदक जो अभी पंजीकृत नहीं है, भी भाग लेना चाहे तो उनको निर्धारित प्रक्रिया अनुसार आनंदक का पंजीयन करा कर शामिल किया जा सकता है। यह कार्यक्रम निःशुल्क रहेगा।

Related posts

ग्राम सलवाह में लगाया गया टीबी हेल्थ कैम्प

Reva India News

मंडला पुलिस की पहल: युवाओं को मिलेगा निःशुल्क ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर

Reva India News

अवैध उत्खनन पर सख्त हुए कलेक्टर, खनिज निरीक्षकों को दिए सघन निरीक्षण के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment