मण्डला। बेटी श्रेया सिंह ने एमबीबीएस की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है और उन्हें डॉक्टर की उपाधि मिल चुकी है। श्रीमति पुष्पा परमानंद डेहरिया ने बताया कि यह क्षण समस्त परिवार के लिए प्रसन्नता और खुशी के पल है। ईश्वर और परिवार के समस्त सदस्यों को हृदय से धन्यवाद व आभार आप सभी ने हमारी बेटी की शिक्षा, दीक्षा में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग व योगदान दिये। डॉक्टर श्रेया सिंह के यशस्वी, सकुशल जीवन के लिए शुभाशीष और आशीर्वाद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश डेहरिया के परिवार ने आभार व्यक्त किया है।
अगली पोस्ट
