Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाताओं ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ

मंडला 5 अप्रैल 2024

मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय महाविद्यालय अंजनिया, ग्राम पंचायत पड़रिया उर्फ नारायणगंज, इंद्री, मोहगांव माल, भानपुर, मुगदरा, बकोरा, बीजाडांडी, आरडी कॉलेज मंडला में 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अपने शपथ में कहा गया कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं

कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Related posts

लाइन कर्मचारी निलंबित

Reva India News

रदान आश्रम में चल रहा अन्नपूर्णा महोत्सव

Reva India News

खरीफ (धान) पंजीयन 14 अक्टूबर तक

Reva India News

Leave a Comment