Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाट बाजार एवं गांवों में पहुंचा मतदाता जागरूकता रथ स्थानीय बोली में की जा रही नैतिक मतदान की अपील

मंडला 5 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विगत दिनों इसी अभियान को गति देने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किया गया था। शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रथ सुबह रामनगर से चलकर चौगान, सिंगारपुर, देवगांव, उमरिया, रयगांव, मुनू, सालीवाड़ा, वनग्राम झीना में पहुंचा।

प्रत्येक ग्राम में जगह-जगह चौक चौराहों पर खड़े होकर स्थानीय बोली भाषा में जागरूकता गीत के माध्यम से लोगों को आगामी 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी दौरान ग्राम लिंगापोंड़ी में शुक्रवार की साप्ताहिक बाजार में लोगों के बीच जागरूकता वाहन के माध्यम से नैतिक मतदान की अपील की गई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 10 नवम्बर 2022

Reva India News

कलेक्टर निवास पर मनाई होली

Reva India News

15 से 18 वर्ष के बच्चों के द्वितीय डोज के संबंध में प्राच की ऑनलाईन कार्यशाला आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment