Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सूर्यकुंड में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मंडला 10 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप टीम द्वारा लगातार विविध आयोजन किए जा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर विभिन्न मतदाता समूहों के बीच गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीती शाम मंडला के प्रसिद्ध सूर्यकुंड धाम मंदिर परिसर में संध्या आरती के समय उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ स्वीप गतिविधि आयोजित करते हुए लोकतंत्र में प्रत्येक मत के महत्व को प्रतिपादित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को आगामी 19 अप्रैल को नैतिक मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक संचालक जिला जनसंपर्क मंडला अनादि वर्मा, प्राचार्य हाईस्कूल बिंझिया मुकेश पांडे, बीएसी उदयकांत अवस्थी, जनशिक्षक पुरूषोत्तम मर्सकोले, नीलकंठ सिंगौर, शिक्षक संदीप कछवाहा, कमलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related posts

पॉलीथिन विक्रेता उच्चतम न्यायालय के आदेशों को दिखा रहें हैं ठेंगा

Reva India News

जिले में स्वरोजगार के लिए 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शुरू

Reva India News

कलेक्टर ने की पीडीएस वितरण की समीक्षा आज सभी पीडीएस दुकानें रहेगी खुली

Reva India News

Leave a Comment