Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15, 16 एवं 17 अप्रैल को संचालित होगा डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र

मंडला 12 अप्रैल 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मध्यप्रदेश के प्रथम चरण में सम्मिलित संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के इस जिले में कार्यरत एवं निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों तथा अत्यावश्यक सेवाओं में नियोजित कार्मिकों को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला मुख्यालय मण्डला स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 मण्डला में फेसिलिटेशन सेंटर (डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र) बनाया गया है, जो 15, 16 एवं 17 अप्रैल 2024 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित रहेगा। मध्यप्रदेश राज्य के प्रथम चरण में सम्मिलित संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के इस जिले में कार्यरत ऐसे कार्मिक जो पोस्टल बैलेट की सुविधा हेतु पात्र पाये गये हैं, फेसिलिटेशन सेंटर में निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग/सर्विस/व्यवसाय के लिए आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित

Reva India News

विक्रमोत्सव 2026: 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगी सूर्य उपासना, मुख्यमंत्री उज्जैन के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Reva India News

जिले में अब तक 466.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment