Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विक्रमोत्सव 2026: 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगी सूर्य उपासना, मुख्यमंत्री उज्जैन के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मंडला, 12 मार्च 2026

मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय नववर्ष विक्रम संवत और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर प्रदेशभर में भव्य स्तर पर सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 19 मार्च को सुबह 10 बजे सभी जिला मुख्यालयों में यह आयोजन गरिमामय ढंग से संपन्न किया जायेगा।

उज्जैन जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं सम्मिलित होंगे। प्रत्येक जिले में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में मंत्रीगण, राज्यमंत्री, सांसद और विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अपर सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) श्री दिनेश कुमार मौर्य द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह आयोजन विक्रमोत्सव 2026 की श्रृंखला के अंतर्गत किया जा रहा है। संस्कृति विभाग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। शासन का उद्देश्य भारतीय नववर्ष के स्वागत में सूर्य उपासना के माध्यम से नागरिकों को सकारात्मकता और सांस्कृतिक गौरव से जोड़ना है। सभी जिला प्रशासनों को इन आयोजनों को पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

संपन्न हुआ जनेऊ संस्कार

Reva India News

प्रौढ़ साक्षरता के लिए प्रारंभ हुआ ’नवभारत साक्षर’ अभियान कलेक्टर ने पीपरपानी में महिलाओं को किया प्रेरित

Reva India News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग 14 को

Reva India News

Leave a Comment