Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने किया चैकपोस्ट तथा मतदान केन्द्र का निरीक्षण

मंडला 16 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले की सभी सीमाओं में चैकपोस्ट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह ने आज नैनपुर में बनाए गए चैकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी ली। दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए उन्होंने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। नैनपुर भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर ने ग्राम निवारी में बनाए गए मतदान केन्द्र का भी अवलोकन करते हुए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम नैनपुर सोनल सिडाम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हेलमेट अनिवार्यता पर सख्ती और जागरूकता साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर मंडला पुलिस सक्रिय, 15 दिवसीय हेलमेट अभियान शुरू

Reva India News

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

अमानक पौध संरक्षण औषधि का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित  

Reva India News

Leave a Comment