Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया कम्पलेंट सेल तथा एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

मंडला 16 अप्रैल 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बनाए गए कम्पलेंट सेल तथा जिला पंचायत में बनाए गए मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण किया। कम्पलेंट सेल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सी-विजिल ऐप, 1950 सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायतों पर की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चैकपोस्टों पर लगाए गए वीडियो कैमरे के फुटेज भी देखे। इसी प्रकार मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया पर की जा रही मॉनिटरिंग की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान फेकन्यूज अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सतत निगाह रखें तथा उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का मंडला प्रवास 24 एवं 25 जुलाई को

Reva India News

मानवता की मिसाल: डॉ. राहुल झरिया ने रक्तदान कर गंभीर मरीज को दिया जीवनदान

Reva India News

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मंडला आगमन आज

Reva India News

Leave a Comment