Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 29 अक्टूबर 2025

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में शासकीय हाईस्‍कूल डोंगरमंडला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा को बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम टोल फ्री नंबर 181, 1098 एवं दूरभाष नंबर 07642-252699 के बारे में जानकारी देते हुये बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली निकाली गई।

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के अनुसार लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिये। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री आर.के. गुमास्ता, शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं, परियोजना से प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री रामकुमार झारिया, पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी परस्ते एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शिवकुमारी उपस्थित रहे।

Related posts

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

नैनपुर एसडीएम एवं एसडीओपी ने किया शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण हेलमेट पहनने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया प्रेरित

Reva India News

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को  

Reva India News

Leave a Comment