Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगदी सहित 10 लाख से अधिक की सामग्री जप्त

मंडला 18 अप्रैल 2024

जिला मंडला में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिला कम्प्लेंट सेल एवं सी-विजिल कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक सी-विजिल ऐप के माध्यम से 50 प्रकरण आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन से संबधित पाये गये जिन पर एफएसटी टीम द्वारा कार्यवाही की जाकर सभी प्रकरणों को निराकृत किया गया है। निर्वाचन से संबंधित सी-विजिल मोबाईल ऐप के इलेक्शन सीजर मेंनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) द्वारा आबकारी विभाग एवं एसएसटी टीम के माध्यम से 18 अप्रैल 2024 को जिले में 201.60 लीटर शराब जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 25300 एवं 33360 नग वस्तुएं जिसकी अनुमानित कीमत 995599 रूपए योग 1020899 सभी सामग्री का कुल मूल्य नगदी सहित जब्त किया गया। जिला कन्टेक्ट सेल के एनजीआरएस/1950 हेल्पलाइन नंबर द्वारा पोर्टल के माध्यम से अब तक कुल 37 शिकायत दर्ज की गई है जिनका निराकरण भी कर दिया गया है। जिले के चारों तरफ चैकपोस्ट के माध्यम से एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा सतत निरीक्षण/निगरानी का कार्य किया जा रहा है।

Related posts

बढ़ते हुए तापमान को देखकर पशु पक्षी की सेवा और प्यास बुझाने का अनूठा प्रयास

Reva India News

कुष्ठ रोग को शकुन बाई ने दी मात

Reva India News

जिले में निवासरत बैगा समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं

Reva India News

Leave a Comment