Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान एवं मतगणना हेतु शुष्क दिवस घोषित

मंडला 18 अप्रैल 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व से अर्थात् 17 अप्रैल 2024 की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल 2024 की शाम 6 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना 4 जून 2024 को संपूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आदेश अनुसार शुष्क दिवस, अवधि में जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, रिसोर्ट तथा बार से किसी भी मदिरा का विक्रय अथवा सेवा प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के सम्पूर्ण मतदान क्षेत्र में किसी भी होटल, आहार गृह, गैर मालिकाना क्लब, मधुशाला में अथवा अन्य किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्प्रिटयुक्त किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति या अन्य पदार्थ का भी विक्रय, वितरण प्रतिबंधित रहेगा।

Related posts

रामनगर में 15 मई से सजेगा भव्य आदि उत्सव, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की दिखेगी झलक सांसद श्री कुलस्ते ने अधिकारियों के साथ किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 जुलाई 2022

Reva India News

आयकर कटौती के लिए 13 फरवरी कार्यालय में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि

Reva India News

Leave a Comment