Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बढ़ते हुए तापमान को देखकर पशु पक्षी की सेवा और प्यास बुझाने का अनूठा प्रयास

मंडला अपनी जन्मभूमि गाँव जहरमऊ में मेरे छोटे भाई बहन के साथ मिलकर विभिन्न विभिन्न स्थानों पर पक्षियों एवं पशुओं के लिए पानी, भोजन की व्यवस्था की गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है, मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है, लेकिन मूक पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है, हालांकि जब वे प्यासे होते हैं तो घरों के सामने दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग पानी पिला देते हैं तो कुछ लोग भगा भी देते है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। लोगों का थोड़ा सा प्रयास घरों के आस पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। सुबह आंखें खुलने के साथ ही घरों के आस-पास गौरेया, मैना व अन्य पक्षियों की चहक सभी के मन को मोह लेती है। घरों के बाहर फुदकती गौरेया बच्चों सहित बड़ों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मियों में घरों के आसपास इनकी चहचहाहट बनी रहे,

इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियों से प्रेम करें और उनका विशेष ख्याल रखें। जिले में गर्मी बढऩे लगी है। गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को पानी की आवश्यकता होती है।

मनुष्य तो पानी का संग्रहण कर रख लेता है, लेकिन परिंदे व पशुओं को तपती गर्मी में यहां-वहां पानी के लिए भटकना पड़ता है। पानी न मिले तो पक्षी बेहोश होकर गिर पड़ते हैं।भोजन और पानी की होती है कमी गर्मी में पक्षियों के लिए भोजन की भी कमी रहती है।गर्मी में अपने घरों के बाहर, छतों पर पानी के बर्तन रखें और हो सके तो छतों पर पक्षियों के लिए छाया की व्यवस्था भी करें।इससे गर्मी में तापमान से राहत मिलती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती। वहीं मवेशियों के लिए भी कोटना अपने घरों के सामने रखना चाहिए जो वेस्ट वाटर घर से बाहर फेंका जाता है, वह कोटना में डाल दें तो मवेशियों को भी पानी मिल सकता है।घरों के बाहर पानी के बर्तन भरकर टांगें, या बड़ा बर्तन अथवा कोटना पानी भरकर रखें, जिससे मवेशी व परिंदे पानी देखकर आकर्षित होते हैं।छत में भी पानी की व्यवस्था करें, छायादार जगह बनाकर वहां पानी के बर्तन भर कर रखें। इस कार्य में मौजूद रहे बहन आस्था उईके, श्रद्धा उईके, शिवानी धुर्वे, पल्लवी धुर्वे,भैया वंश वारेश्वा,राहुल कुमारेे,भूपेंद्र परते, मुकुंद यादव,शिवनंदन सैयाम,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निवास नगर सहमंत्री शिवेंद्र वारेश्वा अंशु परधान की उपस्थिति में कार्य किया गया।

Related posts

Bengal man with dog’s photo on voter ID receives corrected card

Admin

सी.एम. राईज स्कूल घुटास में किया गया जेंडर आधारित कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment