Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुस्कान ज्वेलर्स का शुभारंभ 21 अप्रैल को

मण्डला। 21 अप्रैल को मुस्कान ज्वेलर्स का शुभारंभ होने जा रहा है। पड़ाव मार्ग जयहिन्द दूध डेयरी के पीछे खुलने जा रहे। इस शोरूम में सोना चांदी और डायमंड के आधुनिक आभूषणों की लंबी श्रृंखला देखने को मिलेगी। यहां पर कलात्मक ज्वेलरी के साथ डायमंड की सभी वैरायटीयां उपलब्ध रहेंगी। संचालक गोपाल फागवानी एवं काजल फागवानी ने बताया कि सोने और ज्वेलरी की शुद्धता को लेकर इस शोरूम का शुभारंभ किया जा रहा है। यहां पर ग्राहकों को सभी तरह के जेवर उपलब्ध रहेंगे। सभी जेवर पर शुद्धता की गारंटी के साथ मानक स्तर देखने को मिलेगा। जहां पर सोने से बनी ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग भी मिलेगी। बता दें कि हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें हॉलमार्क सरकारी गारंटी है हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड करती है। जो हीरा हल्के रंग की नीलिमा लिए श्वेत वर्ण का या नीली या लाल किरण नि:सारित करते हुए सफेद वर्ण का हो या काले बिन्दुओं से मुक्त हो, वह उत्कृष्ट होता है। साथ ही इसमें चिकनापन, सुंदर चमक, अंधेरे में जुगनू की तरह चमकने वाला, सुंदर कठोर व अच्छे वर्णयुक्त हो वह श्रेष्ठ हीरा है। हीरा सबसे अधिक कठोर होता है जिससे किसी भी वस्तु से हीरे पर रगड़ या खरोंच का निशान या रगडऩे का भी निशान नहीं पड़ता।

Related posts

कलेक्टर ने किया प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन के शिक्षकों का सम्मान

Reva India News

प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज प्रतिबंधित

Reva India News

3000 से अधिक नर्मदा भक्तों ने की एक साथ उत्तरवाहिनी परिक्रमा

Reva India News

Leave a Comment