Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह पर नजर रखेगा प्रशासन वन स्टॉप सेंटर का दूरभाष क्रमांक 07642-252699

मंडला 23 अप्रैल 2024

विभिन्न सामाजिक कुरूतियों में से एक बाल विवाह है जिसको रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमेटी गठित की गई है। वर की उम्र 21 वर्ष और और वधु की उम्र 18 वर्ष से कम है और यदि विवाह हो रहा है तो ऐसा विवाह बाल विवाह के अंतर्गत आयेगा। बाल विवाह रोकथाम के संबंध में कलेक्टर द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। यह अधिकारी बाल विवाह न हो इस पर नजर रखेंगे एवं बाल विवाह के रोकथाम हेतु उड़नदस्तों का गठन किया गया है। यदि किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह होना पाया जाता है तो 1 लाख रूपये जुर्माना और 2 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। बच्चों के माता-पिता, बच्चों का विवाह कराने वाले पंडित, काजी, टेंट एवं खाना बनाने वाले एवं बैंड वाले एवं विवाह पत्रिका छापने वाले आदि को भी बाल विवाह होने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश हैं। बाल विवाह की सूचना पर ब्लॉक स्तर पर परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास एवं जिला स्तर पर कार्यालय वन स्टॉप सेंटर जिला मण्डला दूरभाष क्रमांक 07642-252699 में शिकायत की जा सकती है।

Related posts

जिला कोषालय की कर्मचारी रामकली बाई को विदाई दी गई मंडला 1 सितंबर 2025 जिला कोषालय में लंबे समय तक सेवा देने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती रामकली बाई 31 अगस्त को अपनी सेवा निवृत्ति की आयु पूरी कर लीं। जिला कोषालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी ने रामकली बाई के समर्पण और सेवा की सराहना की। उन्होंने रामकली बाई के कार्यकाल को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले सहित जिला कोषालय मंडला का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही सभी ने रामकली बाई के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Reva India News

होली पर 499 साल बाद बना अद्भुत संयोग,मकर राशि में रहेंगे बृहस्पति और शनिदेव : पंडित रंजीत पाठक

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment