Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने लिया घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा

मंडला 7 मई 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मंगलवार की शाम को रामनगर में हुई घटना के घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घायलों से चर्चा करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय के एक्स-रे, सीटी स्केन, ब्लडबैंक, पेथोलॉजी आदि की सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराते हुए घायलों को समुचित उपचार प्रदान करें। उन्होंने दवाईयों की उपलब्धता, परिजनों के रूकने एवं भोजन तथा तात्कालिक सहायता प्रदान करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विकासखण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचायें परिषद् के कार्यकर्ता

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 नवम्बर 2022

Reva India News

विभागीय लक्ष्य एवं पूर्ति की जानकारी भेजने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment