Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और नीयत आवश्यक – डॉ. सिडाना अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाया गया

मंडला 8 मई 2024

अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा का एक सशक्त माध्यम है। जब सहायता के सभी विकल्प समाप्त हो जाते हैं तब रेडक्रॉस सहयोगी बनता है। कठिन समय में लोगों को सहयोग कर रेडक्रॉस ने समाज का विश्वास अर्जित किया है जिसका परिणाम है कि लोग स्वप्रेरणा से इस समिति से जुड़ रहे हैं।

कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से मंडला जिले में किए गए सहयोग के कार्यों का उल्लेख करते हुए आमजन से भी भागीदारी करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की सहायता से अनेक जिंदगियों में बदलाव हुआ है। सेवा के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और नीयत आवश्यक है। रेडक्रॉस की सफलता का श्रेय उन दानदाताओं को जाता है जिन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुरूप सहयोग प्रदान करते हुए समिति को सेवा कार्यों के लिए सक्षम बनाया है। डॉ. सिडाना ने उपस्थित लोगों को भी रेडक्रॉस के माध्यम से सेवा कार्यों में जुड़ने का आव्हान किया। अपने संबोधन के दौरान कलेक्टर ने जून माह में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की भी जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपील की।

इससे पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे द्वारा कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवाभावी समाजसेवियों का सम्मान किया गया। नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. केसी सरौते, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े, प्राचार्य कल्पना नामदेव एवं मुकेश पांडे, रेडक्रॉस सोसायटी सदस्य, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन राजेश क्षत्री द्वारा किया गया।

Related posts

आदिवासी समाज की आजादी में अहम भूमिका – कमलेश

Reva India News

हितग्राहीमूलक कड़कनाथ/बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजनांतर्गत हितग्राही लाभान्वित सभी वर्ग के हितग्राही ले सकते हैं लाभ

Reva India News

25 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment