Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत 20 मई को लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

मंडला 17 मई 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मई को जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल नैनपुर, शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर वृद्धजनों हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य देखभाल हेतु जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा।

गतिविधि

 

सामुदाय स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों की जानकारी लाइन लिस्टिंग एन०सी०डी० कार्यक्रम के अंतर्गत एन०सी०डी० पोर्टल में पूर्व से अद्यतन की गई है। ऐसे समस्त वृद्धजनों को हेल्थ केम्प आयोजन से पूर्व सूचित करना है, इसकी जिम्मेदारी सी०एच०ओ० ए०एन०एम० एवं आशा की होगी। स्वास्थ्य संस्थाओं में 20 मई को प्रमुख गतिविधि के रूप में हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण मोतियाबिंद, आंखों का परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य बाधिरत, स्क्रीनिंग, लाइनलिस्टिंग योग सत्रों का आयोजन किया जायेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य संवाद

 

वृद्धावस्था से संबंधित एन०सी०डी०, मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक अक्षमता विषय में मानवाधिकारों तथा इस उम्र के पड़ाव में जीवन शैली का महत्व में जन जागरूकता की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जन समूह से आग्रह किया है कि अपने परिवार में 60 वर्ष एवं उससे अधिक के वृद्धजनों को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं में ले जाकर स्वास्थ्य लाभ जरूर दिलायें।

Related posts

पलायन से परिवर्तन तक स्वरोजगार ने रोहित की जिंदगी में भरी नई उड़ान

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रामनगर हेलीपेड पर हुआ स्वागत

Reva India News

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर स्वच्छ गाँव अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment