Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य अभियंता ने किया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण विद्युत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

मंडला 17 मई 2024

विगत दिवस मण्डला जिले में मुख्य अभियन्ता (जक्षे) के.एल. वर्मा जिले के विभिन्न उपभोक्ता सम्बन्धी सुविधाओं एवं सुधार कार्य हेतु भ्रमण किया गया। जिले के विभिन्न वितरण केन्द्रों यथा बीजाडाण्डी, नारायणगंज, मण्डला (ग्रामीण) एवं अंजनियाँ के साथ-साथ उपसंभाग अंजनियाँ का दौरा किया गया। तत्पश्चात् वृत्त कार्यालय मण्डला में अधीक्षण अभियन्ता, कार्यपालन अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अभियन्ता (जक्षे) द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण जिले में घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घण्टे सतत् विद्युत प्रदाय सुनिश्चित किया जाये एवं किसी भी अवरोध की स्थिति में तत्काल सुधार कार्य किया जाये। जिले के समस्त वितरण केन्द्रों में उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु पंजी संधारित की जाए उनके बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। कार्यालय में आने वाले उपभोक्ताओं से मधुर भाषा एवं व्यवहार सुनिश्चित किया जाये। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय किया जाए एवं उनकी हर तरह की समस्याओं का युक्तियुक्त निराकरण किया जाए। कार्यालयीन निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता (जक्षे) के.एल. वर्मा द्वारा कार्यालयीन का सूक्ष्म एवं सघन निरीक्षण किया गया एवं वितरण केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लाइन एवं अन्य सामग्रियों का रिकार्ड दुरूस्त रखा जाए। जो सामग्री स्टोर से प्राप्त की जाती है उसका निर्धारित पंजी में संधारण कर आवश्यकतानुसार मैदानी कार्यालयों को प्रदान किया जाए, इस हेतु वितरण केन्द्रों में भी उसका रिकार्ड आवश्यक रूप से संधारित किया जाए। विद्युत की बकाया राशि की वसूली हेतु विभिन्न श्रेणियों के समस्त उपभोक्ताओं को फोन कॉलिंग के द्वारा भुगतान हेतु निवेदन किया जाए तथा इस व्यवस्था को लगातार कार्य संचालित करते हुए प्रगति सम्बन्धी गोशवारा भी बनाया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों के आकस्मिक, दैनिक निरीक्षण के दौरान उपलब्ध कराया जाए। जिले के ऐसे क्षेत्र जहाँ मानसून पूर्व फेल ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं उनका परीक्षण कर मानसून पूर्व ऐसे ट्रांसफार्मर को उक्त स्थल में पहुंचाया जाए जिससे आगामी मानसून में उपभोक्ताओं को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Related posts

मंडला में 15 मार्च को राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल का दौरा

Reva India News

उनके चेहरे पर इंसानियत और मानवता

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अन्तिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment