Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीन ओव्हरलोड डम्फर जप्त

मंडला 22 मई 2024

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा खनिज रेत के तीन वाहन डम्फर क्रमांक एमपी 04 एचई 9662, डम्फर क्रमांक एमपी 20 जेडएच 7866 एवं डम्फर क्रमांक एमपी 20 जेडएल 9186 को खनिज विभाग द्वारा ओव्हरलोड परिवहन करते हुये जप्त किया गया।

उक्त संलिप्त वाहनों को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना टिकरिया एवं थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूद्ध म०प्र० खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

Related posts

बड़ी खैरी वार्ड 15 में सीवर ओवरफ्लो से पेयजल संदूषण का खतरा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने लिए जल नमूने

Reva India News

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल, विद्यार्थियों को दी प्रेरणादायक सीख

Reva India News

कलेक्टर ने निवारी-हीरापुर उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण किसानों की सुविधा पर दिया जोर

Reva India News

Leave a Comment