Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 21 मई 2024

गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण में मिली अनियमितता

एएनएम का 10 दिवस तथा सीएचओ का 5 दिवस का कटेगा वेतन

कलेक्टर ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र पेटेगाँव का निरीक्षण

 

मंडला 21 मई 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंगलवार को उपस्वास्थ्य केन्द्र पेटेगाँव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, टीकाकरण तथा दवाईयों के वितरण में अनियमितता एवं लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित एएनएम का 10 दिवस तथा सीएचओ का 5 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्रतिदिन निर्धारित समय पर खोलें तथा स्थानीयजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि घर-घर संपर्क करते हुए प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन करते हुए उनकी आवश्यक जांच करें। साथ ही उनका टीकाकरण कर आवश्यक दवाईयां प्रदान करें। हाईरिस्क महिलाओं के चिन्हांकन में सावधानी बरतें।

कलेक्टर ने की गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पेटेगाँव में उपस्थित गर्भवती महिलाओं से आत्मीय बात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ, पौष्टिक आहार, टीकाकरण, परिवार नियोजन आदि के संबंध में जानकारी दी। डॉ. सिडाना ने बताया कि स्वस्थ शिशु के लिए माँ का स्वस्थ होना नितांत आवश्यक है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया स्ट्राँग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण

 

मंडला 21 मई 2024

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजेश कौल ने आज मण्डला प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला पहुंचकर स्ट्राँग रूम तथा 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए स्ट्राँग रूम, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, मीडिया सेंटर, उद्घोषणा कक्ष, गणना कक्षों की बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। श्री कौल ने कहा कि गणना कक्ष में एजेंटों की बैठने की बेहतर व्यवस्था रखें। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतगणना स्थल पर कूलर आदि की व्यवस्था रखें। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह ने मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, ऋषभ जैन एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

जय यादव-जय माधव से गूंजा मंडला, यादव समाज ने निकाली भक्तिमय भव्य वाहन रैली

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर ग्वालियर में आज होगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने शामिल होंगे प्रतिष्ठित निवेशक उद्योगपतियों से निवेश को लेकर होगी वन-टू-वन चर्चा 22 औद्योगिक इकाइयों का होगा भूमि-पूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे “इन्वेस्ट एमपी” पोर्टल को लाँच

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन साईबर अपराधों की दी जानकारी  

Reva India News

Leave a Comment