Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 मई 2024

उन्नत कृषि तकनीक से अवगत कराने क्लस्टरवार होंगी कृषक चौपाल

 

मंडला 23 मई 2024

इस वर्ष मौसम विभाग द्वारा 15 जून तक मानसून आने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी स्थिति में किसानों को खरीफ पूर्व उन्नत कृषि तकनीकि एवं मार्गदर्शन देकर उनको आवश्यक आदान सामग्रियों की व्यवस्था आदि विषयों पर विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। कृषक संगोष्ठी सह चौपाल का आयोजन क्लस्टरवार किया जाएगा।

जारी निर्देश के अनुसार 25 मई को मंडला विकासखंड के कुटैली एवं नैनपुर के बिनौरी में कृषक संगोष्ठी सह चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 27 मई को मवई के अंजनी एवं नारायणगंज के बीजेगांव, 28 मई को बीजाडांडी के विजयपुर एवं मोहगांव के कुमर्रा, 29 मई को मंडला के कुड़ोपानी एवं घुघरी के सलवाह, 30 मई को निवास के सिंगपुर एवं नारायणगंज के बबलिया तथा 31 मई 2024 को बिछिया के उमवाड़ा में कृषक संगोष्ठी सह चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

ग्रीष्म ऋतु में धूप की तपन लू से रहें सावधान

 

मंडला 23 मई 2024

वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के दौरान बढ़ती धूप की तपन, लू से सावधानी एवं शरीर को मौसमी बीमारी से बचाव हेतु आमजन को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

 

ग्रीष्म ऋतु के दौरान क्या करें

 

घर से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी अवश्य पियें, धूप में जाते समय सूती कपडे़ पहनें और सिर और कान को सूती कपडे़ से ढक्कर रखें। धूप में घूमने वाले व्यक्ति नमक शक्करयुक्त कोई तरल पदार्थ या ओ.आर.एस. घोल का अधिक सेवन करें। नीबूपानी, केरी का पना, शिकंजी या मठा अधिक से अधिक पिएं, भरपेट भोजन करके ही बाहर निकलें, हमेशा ताजा भोजन, फल और सब्जियाँ खायें। यथासंभव धूप में अधिक न निकलें।

 

क्या न करें

 

धूप में खाली पेट न निकलें शरीर में पानी की कमी न होने दें, बुखार में शरीर का तापमान न बढ़ने दें, ठंडे पानी की पट्टी रखें, कूलर या कंडीशनर से धूप में एकदम न निकलें, मिर्च मसालेयुक्त भोजन न करें, बासी भोजन न खायें।

 

लू लगने पर

 

व्यक्ति को छायादार जगह में लेटाएं, ढीले कपडे़ पहनें, पेय पदार्थ जीवन रक्षक घोल ओ.आर.एस., कच्चे आम का पना पिलायें एवं ताप घटाने के लिये व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें एवं नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार लें।

Related posts

विद्यारंभ: कलेक्टर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं राजीव कालोनी की आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

अंगदान/प्रत्यारोपण में इमर्जिंग स्टेट कैटेगरी में मध्यप्रदेश होगा पुरस्कृत अंगदान प्रक्रिया को सहज और जन-सुविधाजनक बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैंरू उप-मुख्यमंत्री  श्री शुक्ल ने दी बधाई

Reva India News

मतगणना संबंधी प्रशिक्षण 20 को

Reva India News

Leave a Comment