Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोंडरामाल में सार्वजनिक कूप को किया पुनर्जीवित

मंडला 11 जून 2024

जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों का संचालन नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। शासकीय अमला, सामाजिक संस्थायें, जनप्रनिधियों एवं आमजनों की जनभागीदारी से अभियान को संचालित में सहयोग मिल रहा है। इस कड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कोंडरामाल में 44 हजार रूपए की लागत से सार्वजनिक कूप का पुनर्जीवित करने का कार्य किया गया। इस दौरान ग्राम के कूपों की सफाई कर उनके स्त्रातों को खोला गया। इस सार्वजनिक कूप का निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामवासियों के लिए पेयजल का एक अन्य स्त्रोत उपलब्ध होगा। कूप की सफाई तथा उसे पुनर्जीवित करने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणजनों द्वारा श्रमदान किया गया।

Related posts

प्लेसमेंट ड्राईव में 83 का हुआ चयन, 39 को ऑफर लेटर वितरित

Reva India News

धनगर समाज महासभा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल

Reva India News

राहत से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की बारिश से हुए नुकसान तथा जलभराव की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment