Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पत्रकारों ने दी बच्चों को अध्ययन सामग्री

मण्डला। बसंत पंचमी महापर्व के अवसर पर पत्रकार परिषद जिला ईकाई मण्डला द्वारा ग्राम पंचायत जंतीपुर के किदई टोला स्थित प्राथमिक शाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहॉ पत्रकारों ने प्राथमिक शाला के बच्चों से संवाद किया और उन्हें विद्या अध्ययन से संबंधी सामग्री प्रदाय की। साथ ही बच्चों को मास्क भी वितरण किये इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार ये दिन बुद्धि और विद्या की देवी सरस्वती को समर्पित होता है इस दौरान न तो ज्यादा ही गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड होती है और यही वजह है कि बसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है इस दिन माता सरस्वती की खास पूजा की जाती है और उन्हें पीले रंग से बनी चीजों का भोग भी लगाया जाता है। बसंत पंचमी या श्रीपंचमी एक हिन्दू त्यौहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हनुमान तिवारी, जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंद सोनी, इस्माईल खान, महासचिव सावन सिंह ठाकुर, श्रीमति ममता चौरसिया, श्रीमति उमा यादव, श्रीमति शिखा श्रीवास्तव, श्रीमति गीता साहू, ओम बरमैया, आलोक जैन, दीपक कछवाहा, अनमोल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ओमकार यादव, शम्भु शुक्ला, आकाश रघुवंशी, सत्यनारायण शर्मा, आयुष रिंकू चौरसिया एवं प्राथमिक शिक्षिका दीपाली वरकड़े, प्राथमिक शिक्षक नरेश वरकड़े सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय बैठक 23 मई को

Reva India News

रोल प्रेक्षक 30 दिसंबर को जिला योजना भवन में बैठक लेंगे

Reva India News

प्रदेश के नगरीय निकायों में पेंशनरों की महंगाई राहत दर में वृद्धि  

Reva India News

Leave a Comment