Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शांति समिति की बैठक संपन्न

मंडला 13 जून 2024

ईदुज्जुहा पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी सम्प्रदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि जिले में सभी त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ मनाये जाने की परम्परा रही है। सभी सम्प्रदाय के लोग आपस में मिलजुल त्यौहार मनाते हुये जिले की इस गौरवशाली परम्परा को सदैव कायम रखें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिये सक्षम अधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त करें। आपत्तिजनक नारे न लगाएं।

प्रदाय की अनुमति की शर्तों का पालन कराते हुये जुलूस, रैली को विधिवत सम्पन्न कराना आयोजकों की जिम्मेदारी है। इस दौरान जुलूस, रैली के लिये अनुमत्य मार्ग तथा समयसीमा का पालन करें। डीजे एवं साउण्ड सिस्टम के उपयोग में अनुमत्य समय एवं क्षमता का भी पालन करें। बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 1 मार्च 2021 से प्रारंभ हुआ टीबी जन आंदोलन

Reva India News

सिलपुरा हाईस्कूल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा  

Reva India News

Leave a Comment