Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लघोर टोला के सार्वजनिक पेयजल कूप की हो रही मरम्मत

मंडला 14 जून 2024

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 16 जून गंगा दशहरा तक प्रदेश में बड़े पैमाने पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान, रैली, शपथ, संगोष्ठी, श्रमदान तथा पौधरोपण आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत नारायणगंज के वन ग्राम बरौंची के लघोर टोला में कुल 27 हजार रुपये की लागत से सार्वजनिक कूपों के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सार्वजनिक पेयजल कूप की मरम्मत होने से जल स्तर बना रहेगा। ग्रामीणों को ग्राम की पेयजल एवं निस्तारी जल की समस्या से निजात मिलेगी।

Related posts

डायरिया रोको अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

Reva India News

उड़ान फाउण्डेशन ने किया लोकार्पण

Reva India News

जिले में अब तक 979.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment