Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खिन्हा में सार्वजनिक कूप को किया पुनर्जीवित

मंडला 14 जून 2024

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों को स्वच्छ बनाये जाने के उद्देश्य से जिले में स्थित नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विकासखंड नारायणगंज के पोषक ग्राम खिन्हा में 38 हजार रूपए की लागत से सार्वजनिक नलकूप को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम के कूपों की सफाई कर उनके जल स्त्रातों को खोला गया। इस सार्वजनिक कूप का निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामवासियों के लिए पेयजल का एक अन्य स्त्रोत उपलब्ध होगा। साथ ही ग्राम के पशुओं के लिए भी पानी की उपलब्धता होगी।

Related posts

स्मार्ट आँगनवाड़ी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी – श्रीमती उईके

Reva India News

औषधि स्वर्ण प्राशन की द्वितीय खुराक 24 अक्टूबर को दी जाएगी

Reva India News

वनांचल ग्राम मनोहरपुर में ’प्रशासन आपके द्वार’ चैपाल का आयोजन ग्रामीणजनों को दी गई शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment