Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*छपरा वाली मंदिर हिरदेनगर के समीप लायसेंसी शराब दुकान होने से यहां का वातावरण हो रहा प्रभावित*

 

मंडला छपरा वाली माता मंदिर हिरदेनगर से लगभग 200 फीट की दूरी पर स्थित है शराब दुकान जिसके कारण से मंदिर के आस-पास का वातावरण प्रभावित हो रहा है यहां आने वाले भक्तों के अनुसार इस शराब दुकान से धार्मिक स्थल की पवित्रता और शांति भंग हो रही होने के साथ-साथ सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।

सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल और स्कूल के आसपास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। यहां आने वाले भक्तों का कहना है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए यह असुविधाजनक और अनैतिक है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की प्रमुख मांगे ये हैं कि :-

1) शराब दुकान को मंदिर के क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाए।

2) धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

3) सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

—————————————————-

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 अगस्त 2022

Reva India News

वाहन किराए के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार – 34 लाख रुपये मूल्य के 05 फोर व्हीलर वाहन जप्त*

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने की सर्वाइकल कैंसर मुक्त भविष्य की अपील 14-15 वर्ष की बेटियों को लगवाएं एचपीवी का सुरक्षा कवच

Reva India News

Leave a Comment