Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला से नैनपुर मुख्य मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन 2 से 5 बजे तक रहेगा बंद

मंडला 27 जून 2024

नगर परिषद बम्हनी क्षेत्र के मुख्य मार्ग मंडला-नैनपुर में बाजार एवं बस स्टैण्ड होने से आम जनता की संख्या अधिक मात्रा में होती है। उक्त मुख्य मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन भी होता है, जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मुख्य मार्ग में भीड़ होने से दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर अग्रिम आदेश पर्यन्त रोक लगाने के आदेश अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला द्वारा दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत वनोपज जांच नाका (नैनपुर की ओर), थाना बम्हनी के पहले (मण्डला की ओर) तथा बम्हनी तिराहा की पहले (ग्राम मुगदरा से बम्हनी तिराहा की ओर) वाहन रोकने का स्थान नियत किया गया है।

Related posts

जिले में लागू माइक्रोबीट सिस्टम के तहत यातायात, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

आधार करेक्शन का कार्य अनिवार्यतः पूर्ण कराएँ राजस्व अधिकारी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में हुए आयोजन

Reva India News

Leave a Comment