Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आधार करेक्शन का कार्य अनिवार्यतः पूर्ण कराएँ राजस्व अधिकारी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 2 मई 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने पीएम किसान योजना, नामांतरण, स्वामित्व योजना, सीएम हेल्पलाइन, समाधान प्रकरण तथा अन्य राजस्व बिंदुओं से संबंधित विस्तृत समीक्षा बैठक की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम किसान योजना के हितग्राहियों के आधार करेक्शन का कार्य अनिवार्यतः पूर्ण कराएंगे। इसी प्रकार सीएम किसान योजना के लाभार्थियों को जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करके लाभ देना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि धारणाधिकार के प्रकरणों के निराकरण के लिए नजूल शाखा में विशेष कैंप लगाएं। उन्होंने हितग्राहियों से भी अपील की है कि अपने धारणाधिकार से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए नजूल शाखा में संपर्क करें।

कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अतिक्रमण हटाने का कार्य मिशन मोड पर शुरू करें। उन्होंने निर्देशित किया कि शासकीय भूमि के अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए सघन स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी तहसीलों में स्वामित्व योजना के तहत निर्धारित कार्य को जल्द पूर्ण करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से ड्रोन सर्वे, ग्राउंडट्रुथ, नक्शे आदि के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने वन अधिकार के प्रकरणों पर राजस्व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाधिकार के हितग्राहियों को लाभ देना जिला प्रशासन एवं राजस्व अधिकारियों की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। उन्होंने नामांतरण के प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने डायवर्सन के प्रकरणों की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों से सीएम हेल्पलाइन तथा समाधान के प्रकरणों एवं 100 दिवस से अधिक के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी सीएम हेल्पलाइन का प्रतिदिन निराकरण कर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

ग्राम छिछारी में प्रशासन आपके द्वारा शिविर संपन्न

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस ’’युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन

Reva India News

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment