Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में हुए आयोजन

मंडला 24 मार्च 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मण्डला की अध्यक्षता एवं जिला क्षय अधिकारी के निर्देशन में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय मण्डला में जन-जागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये। विश्व क्षय दिवस के आयोजन में छात्राओं के द्वारा टी.बी. रैली का आयोजन किया गया। जिला क्षय केन्द्र मण्डला में टी.बी. रंगोली बनाई गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरूष्कृत किया गया।

टी.बी. क्विज एवं निबंध लेखन का आयोजन किया गया तथा टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट का वितरण एवं अन्य कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, प्रभारी डीपीसी श्री गौरव साहू, समस्त एन.टी.ई.पी. स्टॉफ, आई.सी.टी.सी. स्टॉफ, सहयोगी संस्थाएं, अध्ययनरत छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

*शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट ड्राइव 28 को*

Reva India News

निविदा कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु समिति गठित

Reva India News

कम्प्रेहेंसिव होमस्टेट मॉडल से बदली जन्नू धुर्वे की जिंदगी सुरेहली वाटरशेड में मल्टी लेयर क्रॉप से बढ़ी आय और पोषण सुरक्षा

Reva India News

Leave a Comment