Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेले में 61 आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन

मंडला 28 जून 2024

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 28 जून 2024 को नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में कुल 203 युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया जिसमें 4 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा 61 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। इस अवसर पर पार्षद सुधीर मिश्रा एवं नरेश सिंधिया द्वारा उपस्थित आवेदक को मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं जिला रोजगार अधिकारी एल.एस. सैयाम, महाप्रबंधक, प्रबंधक अनिल दुबे, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहायक प्रबंधक प्रदीप जायस्वाल, सेडमेप एसके शर्मा, आजीविका मिशन नीलेश दुबे, डी.के. साहू, वर्षा गायकवाड़, रेखा चौरसिया सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

एसपी, अपर कलेक्टर की उपस्थिति में हुई गणतंत्र दिवस की फाईनल रिहर्सल

Reva India News

संभाग आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

मिश्रित मत्स्य बीज शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में उपलब्ध

Reva India News

Leave a Comment