Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपराजिता की बहनों ने किया गौशाला में वृक्षारोपण गायाें को खिलाई हरि सब्िजयाँ

                                                    मण्डला। अपराजिता महिला परिषद मण्डला सुन्दरी सम्भाग की महिला सदस्यों ने कल आमानाला स्थित गौशाला में जाकर पौधारोपण किया।
मुनिश्री प्रमाण सागर जी के अवतरण दिवस पर यह आयोजन किया गया अपराजिता महिला परिषद की सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर पहले तो परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया उसके बाद परिषद के अंदर पौधारोपण किया परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया और इन पौधों के संरक्षण की भी पूरी व्यवस्था की ताकि ये पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप धारण कर सकें।
पौधारोपण के उपरांत महिला सदस्यों ने गायों की सेवा भी की और गौशाला में जहां कि सैकड़ों की संख्या में गौवंश है उन्हें हरि सब्िजयाँ खिलाईं इसके उपरांत महिला सदस्यों ने परिवार सहित यहां पिकनिक भी मनाई।
अपराजिता महिला परिषद मण्डला की अध्यक्ष श्रीमति अंकिता जैन, सचिव श्रीमति अनिता बासल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमति श्वेता जैन के साथ बड़ी संख्या में समाज की एवं परिषद की अन्य महिलायें भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

Related posts

आबकारी द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

Reva India News

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण  

Reva India News

टिकरवाडा पुल में अवैध वसूली जारी

Reva India News

Leave a Comment