Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण  

मंडला, 16 मई 2025

नारायणगंज विकासखंड भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मैली में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भवन निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि भवन निर्माण के लिए मासिक आधार पर टाईमलाईन बनाएं, जिससे समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा सके। कार्यपालन यंत्री पीआईयू को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की सामग्री की नियमित रूप से जांच करें। मुख्य सड़क से निर्माणाधीन भवन तक के पहुंच मार्ग में मुर्रम एवं समतलीकरण कराएं। संबंधित इंजीनियर रेत, गिट्टी एवं सीमेंट ब्लाॅक की गुणवत्ता चैक करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, ईईपीआईयू श्री जीपी पटले, एसडीएम निवास शाहिद खान सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षक अहम भूमिका निभाएं – डॉ. सिडाना प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर

Reva India News

कटरा की प्राचीन बावड़ी में मना बावड़ी उत्सव, श्रमदान कर की सफाई जन अभियान परिषद का आयोजन

Reva India News

जिले में आज 6 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment